इशान किशन : अभिभावकों के त्याग से बना क्रिकेटर - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 23 दिसंबर 2015

इशान किशन : अभिभावकों के त्याग से बना क्रिकेटर

parents-sacrifices-made-cricketer-ishan-kishan
नयी दिल्ली, 23 दिसंबर, अगले वर्ष जनवरी के अंत में बंगलादेश में होने वाले अंडर-19 विश्वकप के लिये भारतीय अंडर-19 टीम की कमान संभालने वाले बल्लेबाज इशान किशन ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने अभिभावकों की कड़ी मेहनत और त्याग को दिया है। अंडर -19 विश्वकप के लिये इशान को टीम की कमान सौंपी गयी है जबकि रिषभ पंत को उनका नायब बनाया गया है। बिहार में जन्में इशान से पहले सबा करीम, अमिकर दयाल, आशीष कुमार, राजीव कुमार राजा जैसे क्रिकेटरों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने राज्य का गौरव बढ़ाया है। अपनी इस उपलब्धि पर खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं इशान ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने परिजनों खासकर पिता और भाई की कड़ी मेहनत और त्याग को दिया है। 

बिहार में जन्में इशान महज सात साल की उम्र में जब बल्ले को थामा तो उनको पिता का समर्थन मिला जबकि बड़े भाई ने उनके लिए असमय ही अपने करियर को विराम दे दिया। इशान ने मोइनुल हक स्टेडियम के बाहरी परिसर में बीसीए अकादमी में दाखिला लिया, जहां बंगाल के उत्तम मजूमदार ने उन्हें क्रिकेट के गुर सिखाए। इशान बताते हैं कि उनके बड़े भाई राज किशन भी राज्य स्तरीय क्रिकेट खेलते थे लेकिन उनके करियर को आगे बढ़ाने के लिए उन्होंने क्रिकेट से दूर होने का फैसला लिया और आज जब उन्हें यह नयी जिम्मेदारी दी गयी है वो खुशी के मारे फूले नहीं समा रहे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: