गुवाहाटी 24 दिसंबर, उल्फा के महासचिव अनुप चेतिया को आज जमानत मिल गई। जिला सत्र न्यायाधीश ने अनुप चेतिया के रिहाई याचिका पर केंद्रीय जांच ब्यूरो(सीबीआई) द्वारा विरोध नहीं करने उसे जमानत दे दी। चेतिया पर कई मामले दर्ज थे लेकिन उन्हें केवल चार मामले में गिरफ्तार किया गया था। इससे पहले असम पुलिस की विशेष शाखा ने कल के एक मामले में उसे जमानत दी थी। चेतिया फिलहाल गुवाहाटी केंद्रीय जेल में बंद है।
गौरतलब है कि गत महीने ग्यारह नवंबर को चेतिया को बंगलादेश से प्रत्यर्पित कर भारत लाया गया था । उसे दिल्ली ले जाया गया था जहां उसे सीबीआई की हिरासत भेज दिया गया था। गत 23 नवंबर को उसे यहां न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें