नियामे 24 दिसंबर, अफ्रीकी देश नाइजर के दक्षिणी शहर में बोको हराम के आतंकवादियों ने अंधाधुध गोलीबारी कर दो सैनिकों और तीन अन्य नागरिकों की हत्या कर दी। सैन्य सूत्रों ने आज बताया कि बोको हराम के सदस्यों ने दक्षिणी सीमावर्ती शहर अबादम में हमले कर पांच की हत्या कर दी। पिछले चौबीस घंटे के दौरान आतंकवादी संगठन की ओर से यह तीसरा हमला है।
उन्होंने बताया कि इससे पहले किये गये एक आत्मघाती हमले में तीन लोगों की मौत हो गई थी। गौरतलब है कि नाइजर में इस्लामी सत्ता कायम करने के मकसद से बोको हराम के आतंकवादी वहां पिछले कुछ समय से लगातार हमले कर रहे हैं जिसमें अबतक कई सैनिकों और नागरिकों की मौत हो चुकी है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें