गुवाहाटी,22 दिसंबर, उग्रवादी संगठन ‘यूनाइटेड लिबरेश फंट आॅफ असम’ (उल्फा) नेता अनूप चेतिया को आज जमानत पर रिहा कर दिया गया। यहां की एक अदालत ने चार मामलों में चेतिया की जमानत कल मंजूर कर ली थी जिसके बाद उसका जेल से बाहर आने का रास्ता साफ हो गया था। सरकार के साथ शांति वार्ता के समर्थक राजू बरुआ आैर एस चौधरी सहित कई लोग रिहाई के वक्त गुवाहाटी केन्द्रीय कारागार के बाहर मौजूद थे।
रिहाई के बाद उल्फा नेता ने कहा कि वह सभी जाति आैर जनजातियों के लोगों को साथ में ले कर असम की जनता के लिए काम करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि वह अपने पैतृक गांव जराईगांव जाएंगे। चेतिया पहले ही शांति वार्ता का समर्थन करने के साथ यह स्पष्ट कर चुके हैं कि वह दोबारा हथियार नहीं उठाएंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें