अयोध्या, 24 दिसम्बर, ईद-उल-मिलादुन्नवी(बारावफात) की पूर्व सन्ध्या पर निकाले गये जुलूस में विवादित बाबरी मस्जिद के माँडल को शामिल किये जाने से प्रशासन के हाथ पांव फूल गये । जुलूस में विवादित बाबरी मस्जिद के माडल को देख प्रशासन आनन-फानन में हरकत में आया और माडल को हटवा दिया ।
पुलिस अधीक्षक नगर आरएस गौतम ने आज यहां बताया कि कल रात बाबरी मस्जिद के मुद्दई हाशिम अंसारी के घर के सामने सरकारी जमीन पर प्रशासन की अनुमति के बगैर बाबरी मस्जिद का माँडल के साथ कुछ लोग जुलूस निकाल रहे थे । माडल को तत्काल हटवा दिया गया। उन्होंने बताया कि पहली बार ऐसी हरकत की गयी थी। उन्होंने कहा कि अभी किसी को हिरासत में नहीं लिया गया है परन्तु इसकी जांच बारीकी से की जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें