सैफई महोत्सव अब होगा 17 दिन का - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 24 दिसंबर 2015

सैफई महोत्सव अब होगा 17 दिन का

17-days-safai-mahotsav
इटावा 24 दिसम्बर, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के पैतृक गांव सैफई में 17 दिन तक चलने वाला रणवीर सिंह स्मृति सैफई महोत्सव आगामी 26 दिसम्बर से शुरू होगा । यह महोत्सव पहली बार 17 दिवसीय होगा । प्रदेश का संस्कृति विभाग इस आयोजन में चार दिनों तक प्रतिभाग करेगा। महोत्सव समिति के संयोजक और मैनपुरी के सांसद तेजप्रताप सिंह यादव ने आज यहां बताया कि महोत्सव का उद्घाटन समारोह चन्दगीराम स्टेडियम सैफई में आयोजित होगा । उद्घाटन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के मुख्यमन्त्री अखिलेश यादव होंगे। इस मौके पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव के अलावा अनेक गणमान्य हस्तियां, सांसद, विधायक एवं राजनेता इसमें शामिल होगे । श्री यादव ने बताया कि परम्परागत रूप से हनुमान जी की मूर्ति की स्थापना व पूजन के साथ 26 दिसम्बर को महोत्सव का आगाज होगा। इटावा व मैनपुरी जिले के तीन हजार स्कूली बच्चे समता और सम्पन्नता मूलक थीम के साथ लोकधारा कार्यक्रम को सामूहिक रूप से प्रस्तुत करेंगे। सैफई महोत्सव में इस बार स्कूली बच्चों की सीनियर और जूनियर वर्ग की इनामी चित्रकला प्रतियोगिता भी आयोजित हो रही है जिसमें धरती बचाओ और ग्रीन यू0पी0 क्लीन यू0पी0 विषय चित्रकला के रखे गये हैं। यह प्रतियोगिता 23 दिसम्बर को चन्दगीराम स्टेडियम में आयोजित होगी। इसमें 500 से ज्यादा स्कूली बच्चे भाग लेगे । विजेता स्कूलों को क्रमशः 51 हजार, 31 हजार और 21 हजार रूपये प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय पुरुस्कार दिये जायेंगे। 

संस्कृति विभाग के निदेशक डा0 वाई0पी0 सिंह, लवकुश द्विवेदी और संत विवेकानन्द इटावा के प्राचार्य डा0 आनन्द मोहन इस प्रतियोगिता के आयोजन के संयोजक मण्डल में हैं। उद्घाटन दिवस पर 300 से ज्यादा लोक कलाकार अपने दलों के साथ अपनी कला का प्रदर्शन करते हुए सैफई में एक जुलूस निकालेंगे। उद्घाटन मंच पर कार्यक्रमों की शुरूआत श्रीमती अपर्णा यादव अपने गायन के साथ करेंगी। उद्घाटन दिवस की शाम पूर्व वर्षों की भांति महोत्सव पंडाल में देवी जागरण का कार्यक्रम जूनियर लक्खा एण्ड पार्टी मुम्बई द्वारा प्रस्तुत होगा। 
इस वर्ष के अन्य प्रमुख आयोजनों में 27 दिसम्बर की रात पीनाज मसानी द्वारा गजल संध्या, इण्यिाज गौट टैलेंट एवं अन्तरर्राष्ट्रीय कलाकारों की प्रस्तुति तथा वन्दना सिंह मथुरा द्वारा एक शाम कान्हा के नाम आयोजित होगा। 28 और 29 दिसम्बर को महोत्सव पंडाल में प्रातः 10 बजे से लोक गीत और फाग का कार्यक्रम आयोजन होगा । 28 दिसम्बर की शाम पापुलर विरान डांस मुम्बई, बूगी बूगी, रहमान मुम्बई का लाफ्टर शो, लेजर शो एवं नृत्य नाटिका सुन्दर काण्ड तथा 29 दिसम्बर की शाम को श्रद्धा पंडित एवं ब्रजेश शान्डयाल एण्ड ग्रुप मुम्बई का कार्यक्रम तथा मधुशाला नृत्य नाटिका प्रस्तुत होगी। 30 दिसम्बर को दिन में ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विद्यालय का आध्यत्मिक कार्यक्रम है। 31 दिसम्बर को वर्ष 2015 की विदाई के अवसर पर शाम को नामी गिरामी कलाकारों द्वारा गीत संगीत व नृत्यों का कार्यक्रम तथा रात 12 बजे भव्य आतिशबाजी होगी। महोत्सव में छह जनवरी की शाम अखिल भारतीय कवि सम्मेलन तथा सात जनवरी को दिन में जादूगर वी सम्राट का मायाजाल पेश होगा। आठ जनवरी की शाम को पाकिस्तान के विख्यात गजल गायक राहत फतेह अली खान अपना कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। नौ जनवरी को साइकिल मैराथन आयोजित होगी तथा 11 जनवरी की रात मुम्बई फिल्म इण्डस्ट्री के कलाकारों द्वारा संगीत संध्या के साथ महोत्सव का समापन समारोह आयोजित होगा। इस बार ऑल इण्डिया वालीबॉल टूर्नामेंट 27 से 29 दिसम्बर, मूर्ति देवी स्मृति बैडमिंटन टूर्नामेंट तीन जनवरी से छह जनवरी तक तथा रणवीर सिंह स्मृति इण्डियन ग्रामीण क्रिकेट लीग 27 दिसम्बर से आठ जनवरी तक आयोजित होंगी। 

कोई टिप्पणी नहीं: