पिता ईश्वर प्रेम है। इसी प्रेम के कारण वह दयामय भी है। ईश्वर के इस प्रेम और दया का चेहरा बनकर सारी सृष्टि के समक्ष येसु मसीह प्रकट हुआ। मानव के प्रति क्रिसमस में उस पावन दिन को याद करते हैं,जब ईश्वर के पुत्र येसु ख्रीस्त मानव जन्म लेकर धरती पर अवतरित हुए। बालक येस के जन्म पर स्वर्गदूतों ने ईश्वर की महिमा गाई और ईश्वर के कृपापात्रों को इस धरती पर शांति का सुखद संदेश सुनाया। इस वर्ष को ईश्वरी दया का विशेष जयंती वर्ष ठहरा कर पृथ्वी पर येसु मसीह के प्रतिनिधि संत पिता फ्रांसिस ने ईश्वरीय महिमा की बखान करते हुए उनके कृपापात्रों के लिए सुखद संदेश का ऐलान किया है।
येसु ने अपने वचन और कर्म द्वारा पिता ईश्वर की करूणा का परिचय हमें दिया। संत लूकस के अनुसार सुसमाचार में (15) येसु ने खोए हुए सिक्के,खोई हुई भेड़ और खोये हुए बेटे के दृष्टांत द्वारा हमें ईश्वरीय दया से परिचय कराया। जब येस के सामने पापिनी स्त्री को लाया गया,तो ईश्वरीय दया का जीवंत उदाहरण दे कर येसु ने उस स्त्री को उन लोगों के हाथ छुड़ाया और उसे करूणा और सांत्वना के ये मधुर वचन सुनाए- ‘मैं भी तुम्हें दण्ड नहीं दूँगा। जाओं और अब से फिर पाप नहीं करना’। (योहन 8ः11)
आज के समाज पर जब हम दृष्टि दौड़ाते हैं, तो पाते है कि लोग बदले की भावना से ग्रसित है और सबों के दिल में बैर और द्वेष भरा हुआ है। किसी को माफ करना कमजोरी समझा जाता है। आज दुनिया के इस परिवेश में करूणा,दया आदि शब्दों को कोई मतलब नहीं रह गया है। ऐसी स्थिति में संत पिता स्नेहमयी पिता का करूणामय व्यवहार से हमें परिचित कराते हुए एक दूसरे के प्रति दयामय बनने का आह्वान कर रहे हैं। ईश्वर के इस पावन और आनन्दमय दया का संदेश लेकर बेतलेहेम की चरणी में जन्मे उस बालक के चरणों में नस्तमस्ष्तक होकर हम ईश्वरीय दया का अनुभव करने की भीख माँगे, ताकि इस क्रिसमस तथा आने वाले वर्ष में हम ईश्वरीय करूणा का अनुभव आपने आप में कर सकें और उसी करूणा का दिव्य संदेश अपने आस-पड़ोस में फैलाने के लिए हम योग्य बन जाएं। आप सबों को प्रभु येसु के जन्मोत्सव और नूतन वर्ष की ढेर सारी शुभकामनाएं एवं बधाइयां! धन्यवाद। : फादर जाॅनसन केलकत,येसु समाजी,( कुर्जी पल्ली के प्रधान पल्ली पुरोहित)
2015 साल पहले ईश्वर के पुत्र येसु ख्रीस्त मानव जन्म लेकर धरती पर अवतरित हुए, खुशी मनाओं गाओं रे जन्मा येसु राजा-राजा जन्मा येसु राजा
ईश्वर के पुत्र येसु ख्रीस्त मानव जन्म लेकर धरती पर अवतरित हुए है। मौका है मस्ती और खुशी मनाने की। इस अवसर पर 24 दिसम्बर की मध्य रात्रि में धार्मिक विधि का आयोजन होगा। कुर्जी पल्ली में स्थित प्रेरितों की रानी ईश मंदिर में 10ः00 बजे से कैरोल गायन। मध्यरात्रि मिस्सा फादर जाॅनसन केलकत,येसु समाजी 11ः00 बजे से करेंगे। सेक्रेट हार्ट चर्च,न्यू पाटलिपुत्र में 11ः00 बजे से, नोट्रेडम काॅन्वेंट में 11ः00 बजे से,आई0जी0आई0एम0एस0 में 11ः00 बजे से मिस्सा होगा। संत मेरिज एकेडमी, आशियाना नगर में 10ः30 बजे से और एक्स0टी0टी0आई0 में 11ः30 बजे से मिस्सा होगा।
क्रिसमस डे 25 दिसम्बर को सुबह 7ः00 बजे से मिस्सा अर्पित करेंगे पटना धर्मप्रांत के महाधर्माध्यक्ष विलियम डिसूजा। द्वितीय मिस्सा 8ः30 बजे से फादर सुशील साह,येसु समाजी अर्पित करेंगे। सेक्रेट हार्ट चर्च,न्यू पाटलिपुत्र में 7ः00 और 9ः00 बजे से अंग्रेजी में मिस्सा होगा। नोट्रेडम काॅन्वेंट में 7ः00 बजे से,आई0जी0आई0एम0एस0 में 7ः00 बजे से मिस्सा होगा।
चर्च के अंदर और चर्च के बाहर गौशाला बनाया गया है। उसी तरह ईसाई धर्मावलम्बियों के घरों में गौशाला बनाया गया है। क्रिसमस ट्री बनाया गया है। आकाश में स्टार लगाया गया है। सांता क्लाॅज भी मन भा रहे हैं। शाम हो रही है। अब क्रिश्चियन लोगों के चूल्हों से महक निकलनी लगी। घर-घर में ठेकुआ, नीमकी,पुरूकिया,गाजा,पूरी आदि बन रहा है। मुर्गा आसमान में चढ़ गया है। 180 किलोग्राम की दर से मुर्गा बिक रहा। अगर आप जीर्वित मुर्गा लेना चाहते हैं तो 140 रू0व्यय करना पड़ा। ईसाइयों के घर में स्टार ठहर गया है। इसका मतलब येसु ख्रीस्त घर में विराजमान है। चर्च को विशेष तरह से सजाया गया है। वह नयना विराम साबित हो रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें