बच्चों के लिए फिल्म बनाना चाहते हैं तिग्मांशु धूलिया - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 25 दिसंबर 2015

बच्चों के लिए फिल्म बनाना चाहते हैं तिग्मांशु धूलिया

himanshu-dhulia
हाल ही में 'स्माइल इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल फॉर चिल्ड्रन एंड युथ' के एडवाइजरी अधिकारी बने तिग्मांशु धूलिया बच्चों पर आधरित और बच्चों के लिए फिल्म बनाना चाहते हैं। हमारे देश में 90 फीसदी लोगों की तनख्वा आज भी 10000 से कम है। उन लोगों के लिए एक फिल्म के खातिर 250 से 300 रुपए खर्च करना बजट से बाहर हो जाता है।भारत में फिल्मों की कामयाबी उनके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को देखर तय की जाती है। फिल्मों को केवल फिल्म फेस्टिवलों में प्रदर्शित करने से केवल तारीफ़ हासिल होती है लेकिन वो फिल्म लोगों तक पहुचने में चूक जाती है। इन सब बातों पर नज़र रखते हुए 'स्माइल इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल फॉर चिल्ड्रन एंड युथ' ने सामाजिक संदेशों वाली 50 इंडिपेंडेंट फीचर फ़िल्में, शार्ट फ़िल्म और डोक्युमेंटरी फिल्म को बच्चों के लिए प्रदर्शित करने का फैसला लिया है।

इस बारे में बताते हुए तिग्मांशु धूलिया ने कहा है, 'यह बहुत दुःख की बात है की आज भी बच्चों के लिए जो फ़िल्में बनती है उनकी टिकटें काफी महंगी  रहती हैं जिनके कारण फिल्म टारगेट ऑडियंस तक नहीं पहुंच पाती है। बच्चों को मीनिंगफुल सिनेमा पसंद है लेकिन टिक्कों के दाम ज्यादा रहने से वो फिल्में नहीं देख पाते हैं। मै कुछ ऐसी फ़िल्में बनाना चाहता हूँ जिसका बच्चें लाभ उठा सकें और वो उनके बजट में भी हो "

कोई टिप्पणी नहीं: