कल से तत्काल ट्रेन टिकट हुआ महंगा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 24 दिसंबर 2015

कल से तत्काल ट्रेन टिकट हुआ महंगा

रेलवे ने तत्काल टिकटों पर शुल्क बढ़ा दिया गया है लिहाजा तत्काल टिकट अब महंगा हो गया है।  यात्रियों से प्राप्त होने वाले राजस्व में सुधार के लक्ष्य के साथ रेलवे ने 25 दिसंबर से तत्काल टिकट के शुल्कों में वृद्धि का फैसला किया है।

रेलवे की अधिसूचना के अनुसार तत्काल कोटा के तहत शयनयान श्रेणी में टिकट आरक्षित कराने वाले यात्रियों से 175 रूपये की बजाय 200 रूपये, एसी-थ्री में अधिकतम 350 रूपये की जगह 400 रूपये और न्यूनतम 250 रूपये की जगह 300 रूपये लिये जायेंगे। शयनयान श्रेणी में न्यूनतम तत्काल शुल्क 90 रूपये था जिसे बढ़ाकर 100 रूपये कर दिया गया है। न्यूनतम और अधिकतम शुल्क यात्रा की दूरी पर निर्भर करता है।

एसी-टू के यात्रियों को अब न्यूनतम 300 रूपये के स्थान पर 400 रूपये देना होगा वहीं अधिकतम 400 रूपये की जगह पर 500 रूपये खर्च करना होगा। एक्जीक्यूटिव श्रेणी में न्यूनतम तत्काल शुल्क को 300 रूपये से बढ़ाकर 400 रूपये जबकि अधिकतम शुल्क को 400 रूपये से बढ़ाकर 500 रूपये कर दिया गया है। हालांकि द्वितीय श्रेणी के तत्काल शुल्क में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है और यह दूरी के आधार पर न्यूनतम 10 रूपये और अधिकतम 15 रूपये है। रेलवे के अनुसार, नये किराये के समायोजन के लिए क्रिस (सीआरआईएस) सॉफ्टवेयर में परिवर्तन करेगा।

कोई टिप्पणी नहीं: