सांसद कीर्ति आजाद के निलंबन के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया पुतला दहन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 24 दिसंबर 2015

सांसद कीर्ति आजाद के निलंबन के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया पुतला दहन

बिहार में दरभंगा संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद कीर्ति आजाद के पार्टी से निलंबित किये जाने के विरोध में आज बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने केन्द्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली और पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी का पुतला दहन किया । 

श्री आजाद के निलंबन के विरोध में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष वैद्यनाथ यादव , जिला महामंत्री अरुण कुमार सिंह और भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष नंद किशोर झा के नेतृत्व में पार्टी के हजारों कार्यकर्ताओं ने यहां जमकर प्रदर्शन किया । इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कई स्थानों पर श्री जेटली और श्री मोदी का पुतला दहन किया । 

सांसद के निलंबन से नाराज पार्टी कार्यकर्ताओं ने श्री जेटली और श्री मोदी के अलावा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के खिलाफ जमकर नारेबाजी की । बाद में नेताओं ने यहां के प्रमुख दोनार चौक पर एक सभा की । नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि श्री आजाद का निलंबन शीघ्र वापस नहीं लिया गया तो कल से दरभंगा में ट्रेनों का परिचालन ठप कर दिया जायेगा । 

कोई टिप्पणी नहीं: