‘अतुल्य भारत‘ की रंगारंग प्रस्तुती
झाबुआ---स्थानीय केषव इंटरनेषनल तथा केषव विद्यापीठ के संयुक्त तत्वावधान में आज बाडकंुआ स्थित मैदान पर विद्यालय का वार्षिकोत्सव संपन्न हुआ। नर्सरी से लेकर हायर सेकण्डरी तक के विद्यार्थियों ने ‘अतुल्य भारत’ की थीम पर आधारित विभिन्न नृत्यों की शानदार प्रस्तुती दी । कार्यक्रम में ‘गुगल ब्वाॅय’ के नाम से प्रसिद्ध 8 वर्षीय कौटिल्य पंडित ने अपने धाराप्रवाह उत्तरो से दर्षको का मन मोह लिया। कौटिल्य पंडित इस कार्यक्रम के लिये विषेष रुप से हरियाणा से झाबुआ पधारे थे। उन्होने हिन्दी, संस्कृत, अंग्रेजी भाषा में उपस्थित दर्षको के सभी सवालो ंके सटिक जवाब दिए। इस नन्हे बालक ने अपनी विलक्षण प्रतिभा से सभी को चकित किया। संस्कृत में गीता के श्लोक धाराप्रवाह सुनाने के बाद अंग्रेजी में विष्व का इतिहास सुनाया जिसे सुनकर हर कोई दांतो में उॅगली दबा बैठा। कार्यक्रम को देखने के लिए नगर एवं आसपास के गांवो से अपार जनसमूह एकत्रित हुआ था। कार्यक्रम में विषेष रुप से लोकप्रिय विधायक शांतिलाल बिलवाल, नगर के प्रथम नागरिक धनसिंह बारीया, जिला कलेक्टर श्रीमती अरुणा गुप्ता, षिवगंगा के महेष शर्मा, इतिहासकार डाॅ. के. के. त्रिवेदी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत संस्था के संचालक ओम शर्मा, किरण शर्मा, महिपाल रुनवाल एवं मयंक रुनवाल द्वारा किया गया। कौटिल्य पंडित का नगरिक अभिनंदन श्री धनसिंह बारीया के द्वारा किया गया तथा विद्यालय परिवार की ओर से उन्हे मिनी लेपटाॅप जन्मदिन के उपहारस्वरुप प्रदान किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन श्रीमती शची एवं श्रीमती श्रीजा रामनाथन द्वारा किया गया। संस्था की प्राचार्य श्रीमती अंबिका टवली द्वारा आभार प्रदर्षन किया गया। कार्यक्रम की सफलता पर संचालक ओम शर्मा ने श्रीमती अंबिका टवली, श्रीमती वंदना नायर, श्रीजा रामनाथन, विनय डामोर, ललित मेडा सहित समस्त स्टाफ को बधाई दी।
प्रभारी मंत्री अंतरसिंह आर्य की प्रेस वार्ता आज, सभी से उपस्थित रहने की अपील की
झाबुआ---भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष षैलेश दुबे द्वारा प्रदत्त जानकारी के अनुसार आज 25 दिसम्बर षुक्रवार को स्थानीय एमटू परिसर में पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न श्री अटलबिहारी बाजपेयी के जन्म दिवस के अवसर पर सुषासन सप्ताह का षुभारंभ के साथ ही मुख्य अतिथि प्रदेष के श्रम मंत्री एवं जिला प्रभारी मंत्री अंतरसिंह आर्य द्वारा प्रातः 11-30 बजे से जिले पर के पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित करेगें तथा स्थानीय विकलांग पुनर्वास केन्द्र रंगपुरा में बच्चों के भोजन कार्यक्रम में षामील होने के बाद दोपहर 2 बजे से स्थानीय एमटू सभाकक्ष में प्रेस से मुखातिब होगें । जिला भाजपाध्यक्ष श्री दुबे ने सभी प्रेस एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया के व्यूरों चिफ, पत्रकारों एवं सहयोगियो से अपील की है कि वे प्रभारी मंत्री अंतरसिंह आर्य की प्रेसवार्ता में षामील होकर सहयोग प्रदान करें ।
ईद-ए-मिलादुन्नबी का त्योहार मनाया अकिदत के साथ
पारा-- आज गुरुवार को मुस्लीम धर्माव लम्बीयो ने पेगम्बर हजरत मुहम्मद साहब का जन्म दिन ईद-ए-मिलादुन्नबी पर्व के रुप मे बडी धुमधाम के साथ मनाया। इस अवसर पर बडी संख्या मे मुस्लीम समाज के लोगो ने जामा मस्जीद से बेन्डबाजो के साथ नगर के प्रमुख मार्गो से मोहम्मद साहब की शान मे नारे लगाते हुए जुलुस निकाला व बोरी रोड स्थित हजरत गेबनशाह वली की दरगाह पर चादर पेश कर गुलपोशी कर दुनिया मे अमन, उन्नती भाई चारे के लिए दुआ मांगी एक दुसरे को बधाईया देकर तबर्रुख बांटा। नन्हे नन्हे बच्चो ने भी बडी संख्या मे जलसे मे शिरकत करी। इस अवसर पर मुस्लीम समाज के सदर सलेल पठान,सेकेट्री सेयद मोहम्मद हुसेन ,खानु पठान,यासीन पठान,सय्यद शोकत भाई,काले खां चाचा,शाहदत पठान,साजीद खान,फारुख खान,नासेर पठान,सरफु भाई,युनुस कुरेशी,आसीफ खा,इस्माईल खा आदी सहीत समाज के कई लोग उपस्थित थे।
अपहरण का अपराध पंजीबद्ध
झाबुआ---फरियादि हरीश पिता शंकरलाल गवली उम्र 39 वर्ष निवासी पेटलावद ने बताया कि उसकी लडकी कु0 रेखा उम्र 17 वर्ष घर पर अकेली थी, आरोपी चैनसिंह पिता मांगु भूरिया निवासी पिठवा, थाना मेघनगर बहला फुसलाकर औरत बनाकने की नीयत से भगाकर ले गया। प्रकरण में थाना पेटलावद में अप0क्र0 509/15, धारा 363 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
गर्भवती के साथ किया बलात्कार, पेट पर लात मार कर गीराया गर्भ
झाबुआ---फरियादिया ने बताया कि वह अपने घर से शौच करने गयी थी। आरोपी बाबू पिता होमजी डामोर, उम्र 30 वर्ष निवासी तिखी थाना पेटलावद का आया व चाकु दिखाकर जान से मारने की धमकी देकर जमीन पर पटक कर बलात्कार किया व चिल्लाकर भागने का प्रयास किया तो पेट पर लात मारी, जिससे फरि0 के पेट में छः माह का गर्भ (बच्चा) था, वो गिर गया। प्रकरण में थाना पेटलावद में अप0क्र0 508/15, धारा 376,316,506 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
ग्ुाजरात ले जाकर करता रहा छः माह तक बलात्कार
झाबुआ---फरियादी भीमसिंह पिता वमना हटिला, उम्र 45 वर्ष निवासी मर्गारूण्डी ने बताया कि लडकी उम्र 16 वर्ष घर पर सोई थी कि आरोपीगण आये व धन्ना की औरत बनाने की नीयत से डरा-धमका कर अपहरण कर ले गये व कमरे में बंद कर दो दिन तक खोटा काम किया, बाद गुजरात मजदुरी करने ले गये व छः माह तक खोटा काम करता रहा व पीडिता को दो दिन पहले फरि0 के घर वापस छोड गया व जान से मारने की धमकी दी। आवेदन जांच पर से कायमी की गयी। प्रकरण में थाना कालीदेवी में अप0क्र0 208/15, धारा 452,376,366,342,506,34 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
ओरत बनाने का बोलकर किया बलात्कार
झाबुआ--- फरियादिया ने बताया कि वह अपने मामा के घर साड जा रही थी कि पुराने तालाब के पास फत्तीपुरा में आरोपी टिकडु, खेमसिंह, मनसु व सबूर मिले, जबरन पकडकर खेमसिंह के घर ले गये, आरोपी टिकडु ने औरत बनाउंगा कहकर जबरन खोटा काम किया। प्रकरण में थाना कालीदेवी में अप0क्र0 209/15, धारा 376,363,34 भादवि व 7/8 लैंगिक अपराध से बालकों का संरक्षण अधि0 का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
जुआ खेलते रंगे हाथो चार आरोपी गिरफ्तार
झाबुआ--- आरोपी कालु पिता उंकार एवं अन्य 03 निवासीगण कल्याणपुरा को कल्याणपुरा की पुलिस टीम ने हार जीत का दाव लगाते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से ताश पते व नगदी 3600/- रू0 जप्त किये गये। प्रकरण में थाना कल्याणपुरा में अप0क्र0 256/15, धारा 13 जुआ एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें