उपभोक्ता अपने अधिकारों को जाने ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित होंगेे-कलेक्टर
राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन आज गुरूवार को किया गया था। जिसे सम्बोधित करते हुए कलेक्टर श्री एमबी ओझा ने कहा कि उपभोक्ता अपने अधिकारों से भलीभांति परिचित हो इसके लिए हर संभव जागरूकता कार्यक्रम जिला प्रशासन के द्वारा समय-समय पर अन्य संस्थाओं के माध्यम से आयोजित किए जा रहे है। उन्होंने उपभोक्ताओं में जागरूक वातावरण बनाने के लिए विशेष प्रयास करने पर बल दिया। कलेक्टर श्री ओझा ने कहा कि उपभोक्ताओं को भ्रमक जानकारी देने वाले विज्ञापनों पर भी कार्यवाही संभव है। उन्होंने गांव में अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने पर जोर दिया। कलेक्टर श्री ओझा ने कहा कि उपभोक्ता ठगी का शिकार ना हो इसके लिए जागरूक होना अतिआवश्यक है। उन्होंने उपभोक्ताओं से आग्रह किया कि कानून अधिकार जो मिले है उसमेें वे किसी भी प्रकार कि शिथिलता ना बरतें। उन्होंने क्रय की गई प्रत्येक वस्तु का पक्का बिल लेने की सलाह दी। विदिशा नगरपालिका के अध्यक्ष श्री मुकेश टण्डन ने कहा कि उपभोक्ताओं को जागरूक करने के लिए हर संभव प्रयास किए जाए। उन्होंने विक्रय सामग्री दर की सूची सभी दुकानों में लगाए जाने, सामग्रियोें की विक्रय दरो की विसंगतियों में सुधार लाने पर जोर दिया। श्री टण्डन ने कहा कि सरकार की मंशा है कि आमजन अपने उपभोक्ता हको को बखूबी जाने और उसका वे जीवन पर्यन्त तक उपयोग करें। उपभोक्ताओं का दायित्व है कि वे आमजनों को भी जागरूक करें। जागरूकता से ही हम अपने हको को सुगमता से पा सकते है। उपभोक्ता जो सामग्री क्रय करते है उसका पक्का बिल लेना सुनिश्चित करें इससे शासन और उपभोक्ता दोनो को फायदा है। शासन को टैक्स के रूप में आय की आमदनी बढ़ती है वही उपभोक्ता के द्वारा क्रय की गई सामग्री खराब निकलती है तो उसके पास बिल होने पर उपभोक्ता फोरम के माध्यम से अपने हक की प्राप्ति सुगमता से कर सकते है। जिला उपभोक्ता फोरम के सदस्य श्री सतीश शर्मा ने उपभोक्ता शोषण से कैसे बचें, वस्तु लेने के पहले परखने के मापदण्डों से अवगत कराते हुए उपभोक्ताओं केे पक्ष में बने कानूनोें की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उपभोक्ता फोरम में सादे आवेदन पर कार्यवाही प्रारंभ हो जाती है यहां वकील करने की आवश्यकता नही पड़ती है। उन्होंने जागरूक उपभोक्ता के लिए क्रय किए गए सामग्री का देयक बिल अवश्यक प्राप्त करने की सलाह दी। कार्यक्रम के प्रारंभ में जिला आपूर्ति अधिकारी श्री विजय सालोडे़ ने अंतर्राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस आयोजन के उद्धेश्यों को रेखांकित किया। कार्यक्रम को मध्यप्रदेश उपभोक्ता हितैषी मंच के सलाहकार श्री ओमप्रकाश चतुर्वेदी, अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के प्रतिनिधि, नापतौल निरीक्षक ने भी सम्बोधित किया। जालोरी गार्डन में आयोजित हुए इस कार्यक्रम में विदिशा एसडीएम श्री आरपी अहिरवार समेत अन्य विभागों के अधिकारी, गणमान्य नागरिक मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन श्री अतुल शाह ने किया और आभार कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी श्री शिवकुमार पांडे ने व्यक्त किया। आयोजन स्थल पर उपभोक्ताओं को जागरूक करने हेतु विभिन्न विभागोें के द्वारा प्रदर्शनी का आयोजन किया गया था।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें