गया 22 दिसम्बर, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के अध्यक्ष जीतन राम मांझी के दामाद और नाती को हत्या के एक मामले में आज गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। पुलिस अधीक्षक (नगर) रवि कुमार ने यहां बताया कि मामले में मृतका के पति विक्की कुमार और विक्की के पिता जोगेन्द्र मांझी को जेल भेज दिया गया है । इससे पूर्व मामले में गिरफ्तार किये गये मृतका के पति विक्की को पुलिस गया के के विष्णुपद स्थित शमशान घाट लायी जहां पुलिस के अधिकारियों ने उससे लम्बी पूछताछ की । इस दौरान शमशान घाट में रहने वाले लोगों ने भी विक्की की पहचान की है।
इस बीच पुलिस उपाधीक्षक आलोक कुमार ने बताया कि मामले की जांच जारी है जो तथ्य निकल कर सामने आयेंगे , उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी। हालांकि आरोपी विक्की ने हत्या में अपनी संलिप्तता को अस्वीकार करते हुए फिर दुहराया कि उसने अपनी पत्नी की हत्या नहीं की बल्कि उसने आत्महत्या की है। पुलिस पटना से आयी फोरेंसिक टीम के साथ मिलकर ठोस सबूत जुटाने में लगी है । उल्लेखनीय है कि गया शहर के डेल्हा थाना के खरखुरा मुहल्ला निवासी और पूर्व मुख्यमंत्री जीनत राम मांझी की पुत्री और गया नगर निगम की वार्ड पार्षद सुनैना देवी की बहु सोनी देवी ने 20 दिसम्बर की रात कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी । घटना की रात ही आरोपी ने सोनी देवी का शव गया स्थित शमशान घाट में जला दिया । इसे लेकर सोनी देवी के पिता ने डेल्हा थाना में एक मामला दर्ज कराया था ।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें