लखनऊ 25 दिसम्बर, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती उत्तर प्रदेश विधानसभा के 2017 में होने वाले चुनाव प्रचार अपने 60वें जन्मदिन आगामी 15 जनवरी से शुरु करेंगी। बसपा सूत्रों ने आज यहां बताया कि सुश्री मायावती अगले सप्ताह जोनल कोआर्डिनेटरों की बैठक कर अपने जन्मदिन से चुनाव प्रचार में जुट जाने के लिए कह सकती हैं। सूत्रों का दावा है कि पार्टी अध्यक्ष आगामी छह जनवरी से कोआर्डिनेटरों की बैठकें लेना शुरु कर देंगी। उनके यहां इसी महीने के अन्त में आने की संभावना है।
उन्होंने बताया कि संगठन की दृष्टि से बने 17 जोन के पदाधिकारियों की बैठक में वह सांगठनिक जानकारियां हासिल करेंगी। जिसमें जातीय समीकरण का खासतौर से अध्ययन करेंगी। वह जातीय समीकरणों को ध्यान में रखते हुए संगठन को और गतिशील बनाने का निर्देश भी दे सकती हैं। सूत्रों का कहना है कि 15 जनवरी को अपने जन्मदिन पर सुश्री मायावती यहां रमाबाई अम्बेडकर मैदान पर एक रैली भी करेंगी। उन्होने बताया कि पार्टी अध्यक्ष एक बार फिर उत्तर प्रदेश की सत्ता पर पूर्ण बहुमत के साथ लौटना चाहती हैं। पंचायत चुनाव में पार्टी की बेहतर प्रदर्शन से संतुष्ट सुश्री मायावती कार्यकर्ताओं में उत्साह को बरकरार रखना चाहती हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें