नीमच (मध्यप्रदेश) की खबर (24 दिसम्बर) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 25 दिसंबर 2015

नीमच (मध्यप्रदेश) की खबर (24 दिसम्बर)

ब्राम्हण सोश्यल ग्रुप ने वृन्दावन तीर्थयात्रियों को सम्मान के साथ दी विदाई
neemuch news
नीमच। 24 दिसंबर मीरा सांवरिया मण्डल के तत्वाधान में प्रस्थान कर रहे वृन्दावन तीर्थयात्रियों का ब्राम्हण सोश्यल ग्रुप के सदस्यों द्वारा पुष्पमाला से सम्मान किया और रक्षासूत्र बांधकर सफल तीर्थयात्रा की मंगल कामना की। इस अवसर पर ब्राम्हण सोश्यल ग्रुप महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष श्रीमती संगीता शर्मा ने सभी तीर्थ यात्रियों का मुॅह मीठा करवाकर सफल तीर्थ यात्रा की मंगल कामना की। ब्राम्हण सोश्यल ग्रुप नीमच के अध्यक्ष चेतन व्यास मामा ने कहा कि तीर्थ यात्रा से मन को एक नई उर्जा मिलती है तनाव दूर होता है श्रीमती संगीता शर्मा ने कहा कि सामुहिक तीर्थयात्रा सामाजिक एवं सांस्कृतिक एकता का माध्यम भी है। तीर्थयात्रियों का सम्मान करने में शोभाबाई, अर्चना तिवारी, निर्मला उपाध्याय, मीना मानावत आदि महिलायें शामिल थी। इनका किया सम्मान- ब्राम्हण सोश्यल ग्रुप द्वारा मीरा सांवरिया मण्डल की अनिता उपाध्याय, मधु शर्मा, आरती व्यास, श्याम त्रिवेदी, उर्मिला शर्मा, सुनिता शर्मा, छाया व्यास, कल्पना शर्मा संतोष गोयल, संगीता अग्रवाल, भारती मित्तल सुमन वर्मा, बीनू शिवहरे, अनिता महावर, सुधा शर्मा, साक्षी खंडेलवाल, सुमन उपाध्याय जुही शर्मा, पुष्पलता, रीना खंडेलवाल आदि 22 महिला यात्रियों का पुष्पमाला रक्षासूत्र प्रदानकर सम्मानित किया गया।
बबलू को नम आंखों से दी विदाई, रितेश जैन की देह पंचतत्व में विलीन

नीमच 24 दिसंबर बुधवार रात्रि ट्रक-बाईक दुर्घटना में जैन समाज के लाड़ले संेवाभावी रितेश जैन (बबलू) का निधन हो गया था रितेश की शवयात्रा गमगीन माहौल में उनके 244 विकास नगर स्थित आवास से निकली जिन मार्गो से निकली वहां हर कोई स्तब्ध हो गया ये क्या हो गया। रितेश का अंतिम संस्कार वैद्धिक पद्धति से 24 दिसंबर गुरूवार को नीमचसिटी रोड स्थित मुक्तिधाम पर किया गया मुखाग्नी उनके पुत्र रिद्धम कन ने दी। रितेश जैन नीमच के प्रतिष्ठित ठेकेदार चन्द्रराज जैन, कोठीफोड़ा केज्येष्ठ पुत्र होकर स्वयं की ठेकेदारी का कार्य करते थे। वे अमित के बड़ें भ्राता थे श्री भीड़भंजन पाश्र्वनाथ जैन श्वेताम्बर ट्रस्ट के मनोहरसिंह लोढ़ा, राजेश मानव, वासुपूज्य इंदिरानगर के वी.सी.जैन महावीर जिनालय विकासनगर के शिखर पगारिया जैन सोश्यल ग्रुप के महेन्द्र चैधरी, दादावाड़ी श्रीसंघ के गेंदमल पामेचा, सचिव मनोज झालेाया, अखिल भारतीय जायसवाल महासभा के राष्ट्रीय सचिव पत्रकार अर्जुनसिंह जायसवाल, श्रीपाल मारू ने श्रद्धासुमन अर्पित कर शोक संवेदना व्यक्त श्रद्धांजली दी। अंतिम संस्कार में नपाध्यक्ष राकेश जैन, राहुल जैन, भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष विश्वदेव शर्मा, उपाध्यक्ष चन्द्रप्रकाश मोमू लालवानी, अजय मेहता, दिनेश लालका, पार्षद रवि माहेश्वरी, शेलेन्द्र गर्ग, हेमंत अजमेरा, शोभित अजमेरा, अनिल बैगानी, राजेन्द्र डुंगरवाल, संजय तेलवाला आदि मौजुद थे। 

आशाबाई की देह पंचतत्व में विलीन

नीमच 24 दिसंबर हुडकों काॅलोनी निवासी अनिलकुमार गांग (श्री मेडिकोज) की माताजी श्रीमती आशाबाई धर्मपत्नी स्व. सुजानमल गांग उम्र 70 वर्ष का आकस्मिक निधन मंगलवार शाम 4 बजे हो गया था निधन उपरांत की शवयात्रा बुधवार प्रातः 10 बजे निकली नीमचसिटी रोडस्थित मुक्तिधाम पर उनका अंतिम संस्कार वैदिक परंपरा से किया गया मुखाग्नि उनकी पोतियांें ने दी। मुक्तिधाम पर आयोजित शोकसभा में नपाध्यक्ष राकेश जैन, श्री भीड़भंजन पाश्र्वनाथ जैन श्वेताम्बर ट्रस्ट के मनोहरसिंह लोढ़ा, अखिल भारतीय जायसवाल महासभा के राष्ट्रीय सचिव पत्रकार अर्जुनसिंह जायसवाल आदि ने श्रद्धासुमन अर्पित किये। स्व. श्रीमती गांग धार्मिक प्रवृति की धनी थी वे सागरमल, हस्तीमल शांतीलाल, लक्ष्मीलाल, की भाभीजी, उमरावसिंह, अशोक गांग की काकीजी एवं हिमांशु, ईशिका, चेताली, की दादाजी थी। 

कोई टिप्पणी नहीं: