उत्तर प्रदेश में कांग्रेस का किसी से गठबंघन नहीं: राहुल - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 24 दिसंबर 2015

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस का किसी से गठबंघन नहीं: राहुल

congress-will-fight-alone-in-uttar-pradesh-rahul-gandhi
लखनऊ 24 दिसम्बर (वार्ता ) कांग्रेस उपाघ्यक्ष राहुल गांधी का कहना है कि पार्टी 2017 के विधानसभा चुनाव में आश्चर्यचकित करेगी जबकि प्रदेश अध्यक्ष निर्मल खत्री ने चुनाव पूर्व किसी भी गठबंधन से इन्कार किया है। श्री खत्री ने आज यहां संवाददाताओं से कहा कि विधानसभा चुनाव में किसी भी पार्टी के साथ गठबंधन का कोई कारण नहीं दिखायी देता। कांग्रेस उत्तर प्रदेश में मजबूत स्थिति में है और अकेले ही सभी 403 सीटों पर चुनाव लडेगी, हालांकि किसी भी मामले में अंतिम निर्णय आलाकमान लेगा। कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कल अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी में संवाददाताओं से कहा था कि पार्टी उत्तर प्रदेश में 2017 में होने वाले विधानसभा चुनाव में अचंभित करेगी । 

श्री खत्री ने चुनाव में बिहार फार्मूले के बारे में कहा कि उस राज्य के हालात पूरी तरह अलग थे जबकि उत्तर प्रदेश में स्थिति कुछ और है। बिहार में जनतादल(यू) तथा राष्ट्रीय जनतादल, भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के विरोधी थे जबकि उत्तर प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी तथा समाजवादी पार्टी, भाजपा के साथ दिखायी देती है। बसपा ने तो तीन बार भाजपा के साथ सरकार में साझेदारी की है। उन्होंने कहा कि सत्ता के लिये बसपा फिर भाजपा से हाथ मिला सकती है। उन्होंने कहा कि सपा हालांकि भाजपा के विरोध की बात तो करती है लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कभी सपा अध्यक्ष की प्रशंसा करते हैं तो कभी मुलायम सिंह यादव प्रधानमंत्री की तारीफ करते हैं। इससे यह लगता है कि दोनों हाथ मिला सकते हैं। सपा ने बिहार में अकेले चुनाव लड कर भाजपा की ही मदद करने की कोशिश की थी। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता अब जमीन पर काम कर रहे हैं। जनता की समस्याओं से जुडने के लिये पदयात्रायें निकाली जा रही हैं। 

कोई टिप्पणी नहीं: