काशीबाई जैसा किरदार अब नहीं निभाना चाहतीं प्रियंका - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 22 दिसंबर 2015

काशीबाई जैसा किरदार अब नहीं निभाना चाहतीं प्रियंका

priyanka-will-not-play-more-like-kashibai
मुंबई 22 दिसंबर, बॉलीवुड की देशी गर्ल और जानीमानी अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अब काशीबाई जैसा किरदार नहीं निभाना चाहती।  संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ में प्रियंका चोपड़ा ने पेशवा बाजीराव की पहली पत्नी काशीबाई का किरदार निभाया है । प्रियंका चोपड़ा अब इस तरह का किरदार नहीं निभाना चाहती । प्रियंका की सोच इस किरदार की सोच से काफी अलग है। प्रियंका का कहना है कि काशीबाई की स्थिति दिल को दुखाने वाली थी। उन्होंने कहा,“ मेरे लिए काशी पूरी तरह से दिल तोड़ने वाला किरदार रहा है। मैं 21वीं सदी की आधुनिक लड़की हूं और यदि मेरे पति ने मुझे धोखा दिया तो मैं इस रिश्ते से ही बाहर हो जाऊंगी।” 

प्रियंका ने कहा काशी जिस युग से थी उस समय उनके पास कोई च्वॉइस नहीं थी। उन्हें उसी के साथ रहना था। उन्होंने कहा वह अपने पति का धोखा कभी नहीं सह सकेगी । प्रियंका ने कहा,“ ऐसा मेरे साथ हमेशा नहीं होता है लेकिन काशी के किरदार को मैं अपने साथ घर ले आईं। मेरा बहुत दिल दुखा और मैं कई बार उसकी स्थिति सोचकर भावुक हुईं। मैं ऐसा किरदार अब कभी नहीं निभाऊंगी और मैं नहीं सोचती कि आगे कभी इस तरह का किरदार लिखा भी जाएगा।” 

कोई टिप्पणी नहीं: