शो मस्ट गो ऑन - संभावना सेठ - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 24 दिसंबर 2015

शो मस्ट गो ऑन - संभावना सेठ

show-must-go-on-sambhavna-seth
शो मस्ट गो ऑन यह एक बहुत ही लोकप्रिय कहावत है और अभिनेत्री संभावना सेठ इसमें पूरी तरह से विश्वास करती हैं। पिछले 20 दिनों से ब्रोंकाइटिस और अस्थमा से पीड़ित होने के बाद वे अस्पताल में भर्ती होने के कगार पर थीं लेकिन उन्होंने एक अवार्ड शो के लिए अपनी रिहर्सल  तथा नागपुर में एक कॉलेज में पर्फॉर्मेंस के कारण इसके लिए मना कर दिया... संभावना के कार्य की हर किसी ने प्रशंसा की तथा उन्हें सोशल मीडिया पर शीघ्र स्वस्थ होने की अनगिनत शुभकामनाएं भी प्राप्त हुईं। संभावना ने भोजपुरी अवार्ड्स कार्यक्रम में पर्फॉर्मेंस करने का प्रबंध किया और इसके बाद सीधे नागपुर के लिए प्रस्थान किया। उन्हें फिल्म लाड़ला...के लिए सर्वश्रेष्ठ आइटम नंबर हेतु अवार्ड दिया गया और उन्होंने शो में पर्फॉर्मेंस भी दी लेकिन जब वे अपनी पर्फॉर्मेंस कर रही थी, बीच में ही, बारिश शुरू हो गयी लेकिन संभावना ने अपने संपूर्ण कार्यक्रम को संपन्न किया। लेकिन एक ही चीज ने उन्हें परेशान कर दिया कि उद्योग में उनके समकालीन कलाकार अपनी ट्रॉफी नहीं प्राप्त कर पाए और न ही अपनी पर्फॉर्मेंस दे पाए क्योंकि भारी बारिश के कारण आयोजकों ने कार्यक्रम को समाप्त करने के निर्णय लिया था ।


मैं काफी पहले से शो को करने के लिए प्रतिबद्ध थी और चाहे मेरा स्वास्थ्य हो या कोई अन्य कारण हो, मैं सदैव अपनी प्रतिबद्धता- चाहे वह पेशेवर हो या निजी हो उसको पूरा करने में विश्वास करती हूं, मैं दृढ़ता से मानती हूं कि यह वह चीज है जो किसी व्यक्ति को आगे उन्नति के मार्ग पर ले जाती है। : संभावना सेठ 

कोई टिप्पणी नहीं: