केजरीवाल के घर के बाहर शिक्षकों का प्रदर्शन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 24 दिसंबर 2015

केजरीवाल के घर के बाहर शिक्षकों का प्रदर्शन

दिल्ली के सरकारी स्कूलों में अनुबंध के आधार पर काम कर रहे शिक्षकों ने स्थायी नौकरी पर रखे जाने की मांग को लेकर आज सुबह मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर प्रदर्शन किया।  प्रदर्शनकारी नारे लिखे तख्तियां हाथों में थामे हुए थे और पुलिस की बैरीकेड को तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे थे कि तभी पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए पानी की बौछारें की । प्रदर्शनकारी काफी देर तक मुख्यमंत्री के आवास के बाहर नारे लगाते डटे रहे। 

शिक्षकों का कहना था कि श्री केजरीवाल ने विधान सभा चुनाव के दौरान वादा किया था कि वह सरकार के सारे अनुबंधित कर्मचारियों को स्थायी नौकरी देगें लेकिन अब वह अपने वायदे से मुकर रहे हैं। शिक्षकों ने यह आरोप भी लगाया कि उन्हें स्थायी नौकरी पर रखने के लिए पहले किसी तरह की शर्त नहीं रखी गई थी लेकिन अब सरकार नए नियम ला रही है , जिसके अनुसार उन्हें नए सिरे से परीक्षा और साक्षात्कार देना होगा और उसी के आधार पर उनकी स्थायी नियुक्ति की जाएगी। शिक्षकों का कहना है कि यह उनके साथ धोखा है, जिसका जवाब मुख्यमंत्री को देना पड़ेगा। 

कोई टिप्पणी नहीं: