'ईद-ए-मिलाद' के जुलूस को आतंकियों ने बनाया निशाना - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 24 दिसंबर 2015

'ईद-ए-मिलाद' के जुलूस को आतंकियों ने बनाया निशाना

श्रीनगर से करीब 50 किलोमीटर दूर अनंतनाग में 'ईद-ए-मिलाद' के जुलूस के दौरान आतंकियों ने पुलिस के एक दल पर गोलीबारी कर दी, जिसमें एक अधिकारी और एक कांस्टेबल घायल हो गया।

पुलिस ने बताया कि यह गोलीबारी गूरिवां में पैगंबर मुहम्मद के जन्मदिन के अवसर पर निकाले जाने वाले जुलूस के दौरान उस समय हुई जब पुलिस दल कानून और व्यवस्था को बनाए रखने रखने के लिए नियमित ड्यूटी कर रहे थे। उन्होंने बताया कि इस गोलीबारी में अनुमंडलीय पुलिस अधिकारी बिजबेहरा इरशाद अहमद और एक कांस्टेबल घायल हो गया। उन्होंने बताया कि दोनों को यहां के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


कोई टिप्पणी नहीं: