लखनऊ 25 दिसम्बर, उत्तर प्रदेश के दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री ओमपाल नेहरा को राम मंदिर के बारे में बयान देना महंगा पड गया, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज उन्हें पद से हटा दिया। श्री नेहरा मनोरजंन कर विभाग के सलाहकार थे औरउन्हें राज्यमंत्री का दर्जा हासिल था।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत चौधरी चरण सिंह की जयन्ती पर 23 दिसम्बर को बिजनौर में एक कार्यक्रम आयोजित था। कार्यक्रम के दौरान श्री नेहरा ने कथित रुप से अयोध्या में राम मंदिर के साथ ही मथुरा में कृष्ण जन्मभूमि पर भव्य मंदिर बनाने का बयान दिया था। इसकी शिकायत मिलते ही मुख्यमंत्री ने उन्हें उनके पद से तत्काल हटा दिया।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें