उच्च शिक्षण संस्थानों के रिक्त पदों को शीघ्र भरा जायेगा :अशोक चौधरी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 23 दिसंबर 2015

उच्च शिक्षण संस्थानों के रिक्त पदों को शीघ्र भरा जायेगा :अशोक चौधरी

vacant-post-will-be-filled-ashok-chaudhary
समस्तीपुर 23 दिसम्बर, बिहार के शिक्षा मंत्री डा. अशोक चौधरी ने आज कहा कि राज्य के उच्च शिक्षण संस्थानों में रिक्त पड़े पदों को बिहार लोक सेवा आयोग के माध्यम से जल्द भरा जायेगा और इसके लिए विभाग को कार्रवाई करने का आदेश दे दिया गया है। श्री चौधरी ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि बिहार में शिक्षा के गुणात्मक सुधार के लिए राज्य सरकार कई ठोस कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि कदाचार में लिप्त शिक्षण संस्थानों और अधिकारियों को बख्शा नहीं जायेगा। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष मैट्रिक और इण्टर की हुई परीक्षाओं में लिप्त लोगों को चिन्हित कर कारवाई की जायेगी । 

शिक्षा मंत्री ने कहा कि राज्य में पिछले वर्ष जहाँ-जहाँ कदाचार हुए थें उस मामले में केन्द्राधीक्षक और शिक्षा पदाधिकारियों को चिन्हित कर कारवाई की जायेगी। एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि बिहार में न्यायालय के आदेश पर बहाल 34 हजार 540 शिक्षकों के लिए भी स्थानान्तरण की नई नियमावली बनाई जायेगी ताकि इन शिक्षकों को भी स्थानान्तरण का लाभ मिल सके। 

कोई टिप्पणी नहीं: