मुंबई, 03 जनवरी, बॉलीवुड के जानेमाने फिल्मकार संजय लीला भंसाली की फिल्म बाजीराव-मस्तानी ने बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। संजय लीला भंसाली की फिल्म बाजीराव-मस्तानी और शाहरूख खान की फिल्म दिलवाले 18 दिसंबर को एक साथ रिलीज हुयी थी। बाजीराव-मस्तानी भंसाली की ड्रीम प्रोजेक्ट थी जिसे वह काफी समय से बनाना चाहते थे। भंसाली यह फिल्म सलमान खान और ऐश्वर्या राय के साथ बनाना चाहते थे लेकिन बात नहीं बन सकी ।
बाजीराव-मस्तानी ने अपने पहले सप्ताह के दौरान 86 करोड़ की कमाई की थी। इससे पूर्व इस वर्ष प्रदर्शित फिल्मों में बजरंगी भाईजान, प्रेम रतन धन पायो और तनु वेडस मनु रिटनर्स ने भी 150 करोड़ रूपये से अधिक की कमाई की है। उल्लेखनीय है कि बाजीराव-मस्तानी मराठा शासक पेशवा बाजीराव और मस्तानी की प्रेम कहानी पर आधारित है। फिल्म में रणवीर सिंह ने पेशवा बाजीराव, दीपिका पादुकोण ने मस्तानी और प्रियंका चोपड़ा ने बाजीराव पेशवा की पहली पत्नी काशीबाई की भूमिका निभायी है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें