राजधानी की सड़कों को सुरक्षित बनाने के लिए केन्द्र देगा मदद - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 11 जनवरी 2016

राजधानी की सड़कों को सुरक्षित बनाने के लिए केन्द्र देगा मदद

center-will-help-to-make-roads-safer-in-capital
नयी दिल्ली,11जनवरी, राजधानी में चलाए जा रहे सड़क यातायात जागरुकता अभियान के तहत ट्रैफिक पुलिस ने दिल्ली में यातातयात के लिहाज से सर्वाधिक दुर्घटना संभावित 10 क्षेत्रों का पता लगाया है जिन्हें सुरक्षित बनाने के लिए केन्द्र सरकार की ओर से 1500 करोड रूपए की मदद दी जाएगी। दिल्ली केन्द्र की ओर से सड़क यातायात सुरक्षा के लिए वित्तीय मदद प्राप्त करने वाला देश का पहला राज्य होगा। इसके लिए सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय केन्द्रीय कोष के प्रावधानों में कुछ बदलाव किया जाने की तैयारी कर रहा है ताकि इस कोष में से सिर्फ दिल्ली ही नहीं बल्कि अन्य राज्याें के लिए भी वित्तीय मदद जारी की जा सके। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने राजधानी के सर्वाधिक दुर्घटना संभावित क्षेत्रों को वर्ष 2014 में हुई सड्क दुर्घटनाओं और उसमें हुयी मौतों के आंकड़ों के आधार पर चिन्हित किया है । 

इन हादसों में 84 लोगों की मौत हुई थी। दिल्ली में चिन्हित इन स्थानाें में सराय काले खां, कश्मीरी गेट चौक, निगमबोध घाट, मुकुंदपुर चौक, पंजाबी बाग चौक, जीटी करनाल रोड पर शनि मंदर,आईएसबीटी कश्मीरी गेट,भावा चौक, महिपालपुर फ्लाइओवर और शाहदरा फ्लाईओवर शामिल हैं। इन दुर्घटना संभावित क्षेत्रों के प्राथमिक और वैज्ञानिक अध्ययन में अंतर्राष्ट्रीय सड़क संघ ने भी सहयोग किया है। ताजा अध्ययनों ने यह साबित किया है कि सड़कों पर होने वाली दुर्घटनाओं के लिए सिर्फ वाहन चालक ही जिम्मेदार नहीं होते बल्कि सड़कों की खराब बनावट और रखरखाव का भी इसमें बड़ा हाथ रहता है।

कोई टिप्पणी नहीं: