का. ए.बी. बर्धन की स्मृति में पटना में सर्वदलीय शोकसभा 20 जनवरी, 2016 को - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 11 जनवरी 2016

का. ए.बी. बर्धन की स्मृति में पटना में सर्वदलीय शोकसभा 20 जनवरी, 2016 को

  • भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव एस सुधाकर रेड्डी भी भाग लेंगे। 

condolance-for-a-b-vardhan-in-bihar
पटना, 11 जनवरी।, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के पूर्व महासचिव, वेटरन स्वतंत्रता सेनानी, मषहूर मजदूर नेता तथा भारत की वामपंथी आंदोलन के पुरोधा कामरेड ए.बी. बर्धन की स्मृति में शोक एवं श्रद्धांजलि सभा 20 जनवरी को जनषक्ति भवन के परिसर, अमरनाथ रोड, अदालतगंज, पटना में होगी। श्रद्धांजलि सभा का कार्यक्रम 12 बजे दिन में होगा। इस श्रद्धांजलि सभा में भाग लेने के लिये भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव का॰ एस. सुधाकर रेड्डी 20 जनवरी को सुबह पटना पहुँचेंगे। 
आज यहा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में पार्टी के राज्य सचिव सत्य नारायण सिंह ने बतलाया कि कामरेड ए.बी.बर्धन का निधन 92 वर्ष की आयु में 2 जनवरी को दिल्ली के गोविन्द बल्लभ पंत अस्पताल में हो गया। कामरेड बर्धन बहुआयामी प्रतिभा के व्यक्ति थे। इनकी मृत्यु पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी तथा अन्य राजनीतिक, सामाजिक एवं मजदूर संगठनों द्वारा देष भर में शोक सभाये आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जा रही है। 
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की ओर से अपने प्रिय नेता का॰ बर्धन की स्मृति में 20 जनवरी को सर्वदलीय शोक श्रद्धांजलि सभा आयोजित की जायगी। इस श्रद्धांजलि सभा में पार्टी के महासचिव का॰ एस॰ सुधाकर रेड्डी सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता एवं कार्यकत्र्ता बड़ी संख्या में भाग लेंगे। उनके अतिरिक्त विभिन्न राजनीति दलों, मजदूर संगठनों के नेता तथा समाज सेवी, बुद्धिजीवी, छात्र एवं नौजवान भी श्रद्धांजलि सभा में षिरकत करेंगी। सत्य नारायण सिंह ने बतलाया कि का॰ ए.बी. बर्धन की स्मृति में आयोजित होने वाली इस श्रद्धांजलि सभा में बिहार के सभी जिलों से पार्टी सदस्य भी आयेंगे। 

कोई टिप्पणी नहीं: