मीटिंग हाल का जीर्णोद्वार हुआ
कलेक्टेªट सभाकक्ष में जीर्णोद्वार कार्य पूर्ण होने के उपरांत अब सभाकक्ष नए लुक में दिखने लगा है। सभाकक्ष में स्थाई एलसीडी प्रोजेक्टर, नए साउण्ड सिस्टम लगाए गए है। सोमवार को कलेक्टर श्री ओझा ने जीर्णोद्वार उपरांत लोकार्पण किया।
डायरी का विमोचन
कलेक्टर श्री एमबी ओझा ने टीएल बैठक के दौरान जिला प्रशासन द्वारा प्रकाशित नववर्ष की डायरी का विमोचन किया। डायरी में जिले की पुरातात्विक धरोहर के चित्रों के अलावा मुख्य सचिव एवं मंत्रालय में पदस्थ अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव, अपर सचिव के कार्यालयीन, फैक्स, एवं निवास के टेलीफोन नम्बर तथा ई-मेल आईडी और जिले में पदस्थ अधिकारियों के सम्पर्क नम्बरों को भी शामिल किया गया है।
पावर प्रेजेन्टेशन
टीएल बैठक के दौरान संगनी वुमेन एनजीओ की प्रतिनिधि प्रार्थना मिश्रा के द्वारा यौन उत्पीड़न की रोकथाम के लिए किए गए प्रावधानो की जानकारी पावर प्रेजेन्टेशन के माध्यम से दी गई। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विभाग में एक महिला उत्पीड़न रोकथाम समिति का गठन नियमानुसार करना अनिवार्य है और इस समिति में आधे से ज्यादा सदस्य महिला होना चाहिए। जिसकी जानकारी बोर्ड लगाकर प्रदर्शित की जाए। कलेक्टर श्री ओझा ने टीएल बैठक में कहा कि जिले में छात्रवृत्ति और जाति प्रमाण पत्र के एक भी प्रकरण लंबित ना रहे। उन्होंने कहा कि इस सत्र में जिन विद्यार्थियों को जाति प्रमाण पत्र जारी किए जाने है। उन्हें सत्र समाप्ति के पूर्व मुहैया कराया जाना सुनिश्चित करें। इसी प्रकार काॅलेजों में छात्रवृत्ति शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री ओझा ने कहा कि अब से सोमवार को टीएल बैठक में आने के पूर्व विभागीय अधिकारी शनिवार तक विभागीय योजनाआंे की प्रदेश स्तर पर रेंक की स्थिति से अवगत होते हुए जानकारी प्रस्तुत करेंगे। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रदेश स्तर पर हर योजना में अण्डर-5 से कम नही होना चाहिए। जिन योजनाओं के क्रियान्वयन में जिला पिछड़ रहा है। संबंधित विभाग के अधिकारी और अधीनस्थ अमला विशेष प्रयास करें ताकि अण्डर-5 में आ सके।बैठक में आगामी 17 जनवरी को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के क्रियान्वयन हेतु जिला स्तर पर तय की गई रणनीति की जानकारी डब्ल्यूएचओ के प्रतिनिधि डाॅ राजावत ने दी। उन्होंने बताया कि भारत देश पोलियो विमुक्त हो गया है किन्तु पडोसी देशो में खासकर पाकिस्तान और अफगानिस्तान में पोलियो के लक्षण पाए जाने के कारण ऐहतियात के तौर पर राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियान का अंतिम चरण क्रियान्वित किया जा रहा है। उन्होंने बूथ सेन्टर पर अधिक से अधिक बच्चों को पोलियो ड्राप की खुराक दी जाए के लिए जनजागृति कार्यक्रम आयोजित करने पर बल दिया। कलेक्टर श्री ओझा ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश दिए कि जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में अभियान का शुभांरभ कराया जाए। इसके लिए बकायदा उन्हें पूर्व में सूचित किया जाए और बूथ सेन्टर पर आमंत्रित किया जाए। बैठक में मुख्यमंत्री हेल्प लाइन, मानव अधिकार आयोग, पीजी सेल, समाधान आॅन लाइन और जन शिकायत निवारण के प्राप्त आवेदनों पर अब तक संबंधित विभागों के अधिकारियों द्वारा की गई कार्यवाहियों की बिन्दुवार जानकारियां प्रस्तुत की गई। जिला पंचायत के सभागार कक्ष में सम्पन्न हुई उक्त बैठक मेें जिला पंचायत सीईओ आइएएस श्री दीपक आर्य, अपर कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया, समस्त एसडीएम समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
सामूहिक सूर्य नमस्कार आज, आयोजन समय में परिवर्तन
स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के अवसर पर प्रदेश के अन्य जिलों के साथ-साथ विदिशा में भी सामूहिक सूर्य नमस्कार एवं प्राणायाम का आयोजन 12 जनवरी को किया गया है। टीएल बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि जिला मुख्यालय पर सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम शासकीय उत्कृृष्ट उ0मा0विद्यालय के प्रागंण मंे 12 जनवरी को आयोजित किया गया जाएगा। पूर्व में जारी उक्त आयोजन के समय में परिवर्तन किया गया है अब यह कार्यक्रम प्रातः नौ बजे से प्रारंभ होगा।
लगातार चार दिन शिविर का आयोजन
विदिशा नगरपालिका क्षेत्र में निवासरत आमजनों की मूलभूत एवं सार्वजनिक समस्याआंे के निदान एवं विभिन्न प्रकार की पेंशनों की समस्याओं के हल हेतु 14 जनवरी तक लगातार शिविर का आयोजन नगरपालिका परिसर बस स्टेण्ड में किया जाएगा जिसका आज विधायक श्री कल्याण सिंह ठाकुर ने शुभांरभ किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विधायक श्री ठाकुर ने कहा कि इस प्रकार की पहल से निकाय के आमजन लाभंवित होंगे। इस प्र्रकार की पहल विदिशा विधानसभा के ग्र्रामीण क्षेत्रों में भी की जाएगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी की मंशा के अनुरूप विदिशा नगर और विधानसभा क्षेत्र आदर्श के रूप में प्रतिपादित हो इसके लिए आमजनों की समस्याओं का निदान किया जाना आवश्यक है। हमारा प्रयास रहेगा कि विधानसभा क्षेत्र समस्या विमुक्त हो।नगरपालिका अध्यक्ष श्री मुकेश टण्डन ने शिविर आयोजन के उद्धेश्यों को रेखांकित करते हुए कहा कि छोटी-छोटी समस्याआंें के लिए आमजन लगातार भटकते रहते है। हमारा प्रयास है कि शिविर के माध्यम से एक ही बार में उनकी समस्याओं का निदान किया जाए। श्री टण्डन ने बताया कि लगातार चार दिन तक चलने वाला शिविर में स्वंय के अलावा समस्त पार्षदगण और नगरपालिका अधिकारी, कर्मचारी दोपहर 12 बजे से सायं 4 बजे तक मौजूद रहेंगे। शिविर में ऐसे हितग्राही जिनकी आयु अधिक हो गई है और उन्हें आयु अनुसार पंेशन राशि नही मिल रही है उनकी उम्र के परीक्षण हेतु चिकित्सक मौजूद रहंेगें। इसके अलावा निःशक्तता प्रमाण पत्र, निःशक्तजनों को आवश्यक सामग्री तथा चश्मा वितरण और मरीजो का परीक्षण किया जाएगा। निकाय से संबंधित तमाम स्टाॅल लगाए जाएंगे ताकि आवेदकगण सीधे स्टाॅल में आवेदन दे और उसका समाधान प्राप्त करें। कलेक्टर श्री ओझा ने कहा कि नगरपालिका द्वारा की जा रही पहल निकायवासियों के लिए बहुउपयोगी साबित होगी। निकायवासी अपनी छोटी-बड़ी समस्याओं का निदान इन चार दिवसों के भीतर त्वरित करा सकते है। जिला प्रशासन समस्याओें के निदान हेतु कटिबद्ध है। पूर्व विधायक श्री गुरूचरण सिंह और एसडीएम श्री आरपी अहिरवार ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित किया। कार्यक्रम का संचालन श्री अरविन्द श्रीवास्तव ने किया और आभार मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री सत्येन्द्र धाकरे ने व्यक्त किया। कार्यक्रम स्थल पर श्री बाबूलाल ताम्रकार, श्री मुरलीधर थावरानी भी मौजूद थे।
तीन प्रकरणों में आर्थिक मदद जारी
कलेक्टर श्री एमबी ओझा ने हिट एण्ड रन के तीन प्रकरणों में आर्थिक मदद के आदेश जारी कर दिए है। ज्ञात वाहन सड़क दुर्घटना में मृतको के परिजनोें को क्रमशः 15-15 हजार रूपए की राशि जारी की गई है। शमशाबाद तहसील के जिन तीन प्रकरणों में आर्थिक मदद के आदेश जारी किए गए है उनमें ग्राम मझेरा की श्रीमती समपत बाई की मृत्यु सड़क दुर्घटना में हो जाने के कारण मृतिका के पुत्र पप्पू को एवं श्रीमती कपूरीबाई की मृत्यु उपरांत मृतिका के पुत्र मांगीलाल को और इसी ग्राम की श्रीमती नब्बोबाई की मृत्यु हो जाने पर मृतिका के पुत्र कैलाश अहिरवार को 15 हजार रूपए की आर्थिक मदद जारी की गई है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें