नयी दिल्ली, 11 जनवरी, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने भारत और पाकिस्तान के बीच 15 जनवरी को प्रस्तावित विदेश सचिव स्तर पर वार्ता के रद्द होने की खबर का खंडन किया है। श्री डोभाल ने एक समाचार पत्र मे उनके हवाले से छपी इस आशय की खबर का खंडन करते हुए आज एक चैनल से बातचीत में ऐसा कोई इंटरव्यू दिये जाने से इन्कार किया। उन्होंने कहा “ मैं पत्रकारों से रोजाना बात करता हूं लेकिन मुझे याद नहीं कि मैंने ऐसा कोई इंटरव्यू दिया है। मैं ऐसे किसी बयान का कड़ाई से खंडन करता हूं।”
समाचार पत्र में श्री डोभाल के हवाले से छपा था कि भारत ने 15 जनवरी को होने वाली बैठक रद्द कर दी है। भारत और पाकिस्तान के विदेश सचिवों की बैठक 15 जनवरी को होनी है। हालांकि, सूत्रों के अनुसार भारत ने यह तो जरूर साफ कर दिया है कि जब तक पठानकोट के गुनाहगारों पर कडी कार्रवाई नहीं होगी, बातचीत को रोका जाएगा। लेकिन, इस बारे में कोई भी अंतिम फैसला नहीं लिया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें