मारा गया आईएस का कमांडर अल : ओबैदी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 11 जनवरी 2016

मारा गया आईएस का कमांडर अल : ओबैदी

is-commander-killed-al-obadi
लंदन 11 जनवरी, इराक और सीरिया में अातंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस)का शीर्ष कमांडरों में से एक नासीर माेहम्मद अल-ओबैदी इराक के हवाई हमले में मारा गया। ब्रिटेन के अखबार ‘द डेली रिपोर्ट’ ने अपनी वेबसाईट पर इराक के संयुक्त अभियान कमांड (आजेओसी) के हवाले से खबर दी है कि अल-ओबैदी कल इराकी सेना के बमबारी में मारा गया। 

अल-ओबैदी आईएस प्रमुख अबू बक्र अल-बगदादी का दूसरा बडा सहायक था। . अल-ओबैदी इस से पहले पूर्व इराकी तानाशाह सद्दाम हुसैन के विशेष बलों की इकाई में ब्रिगेड कमांडर था। अाईजेओसी के प्रवक्ता कर्नल मोहम्मद इब्राहिम ने बताया कि वह अबू गरीब जेल से भगोडा था और बुक्का शिविर में भी कैद रहा था।

कोई टिप्पणी नहीं: