चांद पर 2030 तक बस सकता है गांव - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 11 जनवरी 2016

चांद पर 2030 तक बस सकता है गांव

villege-could-possible-on-moon-by-2030
लंदन 11 जनवरी, वैज्ञानिको की माने तो चांद पर गांव या बस्ती बसाने का सपना साल 2030 तक हकीकत में बदल सकता है। साइंस एलर्ट वेबसाईट पर छपी खबर के मुताबिक हाल ही में नीदरलैंड में हुए यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ईएसए) की “2020-2030 तक चंद्रमा पर अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी” में वैज्ञानिकों और विशेषज्ञों ने उम्मीद जतायी की अगले दशक में अंतरिक्ष यात्रियों के लिए चांद पर गांव बसाने का सपना पूरा हो सकता है। उनके मुताबिक चांद पर गांव बसाने का सबसे बड़ा फायदा यह होगा की, आने वाले समय में मंगल आैर दूसरे ग्रहों के मानव अभियानाें में यह ‘बीच के ठहराव’ (स्टाॅपओवर) के रूप में काम करेगा। 

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा की कैथी लौरिनी ने कहा कि “ ईएसए के अंतरिक्ष अन्वेषण रणनीति से मंगल ग्रह के रास्ते पर मानव अभियानों के लिए चंद्रमा एक प्राथमिकता गंतव्य और ‘बीच के ठहराव’ का काम करेगा। ईएसए की योजना के मुताबिक 2020 की शुरूआत में चंद्रमा के पर विभिन्न सुविधाओं के निर्माण शुरू करने के लिए रोबोट को भेजा जाएगा, उसके बाद वहां इंसानो को भेजने की योजना है।

कोई टिप्पणी नहीं: