बिहार : माँ मरियम तीर्थयात्रा के समय मुख्य याजक हैं - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 31 जनवरी 2016

बिहार : माँ मरियम तीर्थयात्रा के समय मुख्य याजक हैं

  • पटना महाधर्मप्रांत के महाधर्माध्यक्ष विलियम डिसूजा
  • 7 फरवरी को 12 बजे दिन में माँ मरियम की भव्य शोभा यात्रा

mother-marry-journy
मोकामा। कैथोलिक चर्च,मोकामा पल्ली के पल्ली पुरोहित फादर आंडूस राजा ने जानकारी दी है कि 7 फरवरी को माँ मरियम तीर्थयात्रा आयोजित की जा रही है। इस अवसर पर पटना महाधर्मप्रांत के महाधर्माध्यक्ष विलियम डिसूजा द्वारा 1 बजे दिन में महासमारोही यूखस्तिीय बलिदान अर्पित किया जाएगा। इसके पहले 12 बजे दिन में माँ मरियम की भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी। इसमें महाधर्माध्यक्ष विलियम डिसूजा नेतृत्व करेंगे।

पल्ली पुरोहित के अनुसार 6 बजे से पहला यूखरिस्तीय समारोह होगा। 9 बजे चंगाई प्रार्थना एवं मिस्सा बलिदान अर्पित करेंगे फादर हृदय राज।12 बजे दिन में माँ मरियम की भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी। इसमें महाधर्माध्यक्ष विलियम डिसूजा नेतृत्व करेंगे।1 बजे दिन में महासमारोही यूखस्तिीय बलिदान अर्पित किया जाएगा। पटना महाधर्मप्रांत के महाधर्माध्यक्ष विलियम डिसूजा,मुख्य अनुष्ठानकर्ता होंगे।

कोई टिप्पणी नहीं: