बिहार : माँ मरियम तीर्थयात्रा,मोकामा में 7 फरवरी को - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 31 जनवरी 2016

बिहार : माँ मरियम तीर्थयात्रा,मोकामा में 7 फरवरी को

  • 29 जनवरी से 6 फरवरी तक विशेष प्रार्थना एवं मिस्सा
  • 31 जनवरी को प्रेरितों की रानी ईश मंदिर में

mother-marry-piligrim-mokama
पटना। प्रत्येक साल श्रद्धालु मोकामा नगरी जाते हैं। वहाँ पर माँ मरियम की भव्य प्रतिमा हैं। बिहार और अन्य पड़ोसी प्रदेशों से लोग माँ मरियम तीर्थयात्रा में भक्तिपूर्ण भाग लेते हैं और माँ मरियम की आराधना करते हैं। इस साल 7 फरवरी को माँ मरियम तीर्थयात्रा है। इसके आलोक में पटना धर्मप्रांत के 9 पल्लियों का चयन किया गया है। विभिन्न तारीख में नव दिसयीय प्रार्थना एवं मिस्सा की जाएगी। संध्या 4 बजे से प्रार्थना शुरू हो जाएगी। इसके बाद पवित्र मिस्सा होगा। जानकारी के अनुसार 29 जनवरी को बरबीघा पल्ली में नोविना शुरू हो गया है। इसका विषय है मरियम,ईश्वर और कलीसिया की माँ। इस अवसर पर बक्सर धर्मप्रांत के धर्माध्यक्ष सेबास्टियन कल्लुपुरा थे। 30 जनवरी को बाँकीपुर पल्ली में नोविना हुआ। मरियम परिवारों की आदर्श संरक्षिका विषय रहा। भागलपुर धर्मप्रांत के धर्माध्यक्ष कुरियन ने पवित्र मिस्सा किया। 31 जनवरी को कुर्जी पल्ली में नोविना होगा। मरियम लोहू गवाहों की रानी विषय रखा गया है। फादर अनुप,फादर राकेश और फादर जोआकिम (जुबिलेरियन) मिलकर मिस्सा करेंगे। 

1 फरवरी को हरनौत पल्ली में नोविना होगा। मरियम दुःखियों की सहायिका विषय रखा गया है। फादर जोस बाडासेरी,येसु समाजी है पटना येसु समाज के प्रोविंशिएल। पवित्र मिस्सा करेंगे। 2 फरवरी को बिहार शरीफ में मरियम पापियों की आशा विषय पर प्रकाश डाला जाएगा। बेतिया धर्मप्रांत के संचालक फादर लौरेंस पास्कल,येसु समाजी द्वारा पवित्र मिस्सा किया जाएगा। 3 फरवरी को बसौनी में मरियम पापियों की शरण विषय पर चर्चा की जाएगी। पुर्णिया धर्मप्रांत के विकर जेनेरल फादर फ्रांसिस तिर्की मिस्सा करेंगे। 4 फरवरी को मोकामा में मरियम प्रेरितों की रानी विषय पर रोशनी डाली जाएगी। पटना महाधर्मप्रांत के विकर जेनेरल फादर प्रेम प्रकाश मिस्सा करेंगे। 5 फरवरी को बाढ़ में मरियम शांति की रानी विषय पर चर्चा करेंगे। मुजफ्फरपुर धर्मप्रांत के धर्माध्यक्ष काजीटन फ्रांसिस ओस्ता मिस्सा करेंगे। 6 फरवरी को त्रिपोलिया में मरियम ईश्वरीय कृपा की माता विषय पर चर्चा करेंगे। बनारस धर्मप्रांत के धर्माध्यक्ष यूजिन जोसेफ मिस्सा करेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं: