पठानकोट हमले के कारण भारत से वार्ता पर पड़ा असरः नवाज - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 30 जनवरी 2016

पठानकोट हमले के कारण भारत से वार्ता पर पड़ा असरः नवाज

nawaz-says-pathankot-terror-attack-slowed-down-indo-pak-talks
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने शनिवार को स्वीकार किया कि पठानकोट में भारतीय एयर फोर्स बेस पर हुए आतंकी हमले से दोनों देशों के रिश्तों पर असर पड़ा है। उन्होंने कहा कि इस हमले के कारण भारत से द्विपक्षीय वार्ता प्रभावित हुई है।  

गौरतलब है कि पठानकोट एयर फोर्स बेस पर आतंकी हमले के बाद से भारत-पाक के बीच विदेश सचिप स्तर की वार्ता टल गई थी।  इसके बाद भारत ने पाकिस्तान से जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। इस हमले में सेना के 7 जवान शहीद हो गए थे जबकि पांच आतंकवादी मारे गए थे।

कोई टिप्पणी नहीं: