दिल्ली में अपने परिवार के साथ नए साल का जश्न मनाकर रिचा चड्ढा काम पर लौट आईं थी, लेकिन उनकी बिगड़ती तबियत को देख कर निर्देशक मुद्दस्सर अज़ीज़ ने उन्हें वापस घर भेज दिया। दिल्ली में जश्न के दौरान रिचा को सर्दी - जुखाम और तेज़ बुखार हो गया था। वो ठीक से बोल नहीं पा रहीं थी लेकिन कमिटमेंट की खातिर रिचा जैसे तैसे फिल्म 'जिया और जिया' की डबिंग के लिए पहुंच गयीं।
रिचा को अस्वस्थ देख निर्देशक मुद्दस्सर अज़ीज़ परेशान हो गए और उन्होंने डबिंग कैंसिल कर दी। मुदस्सर अज़ीज़ ने रिचा को दवा लेकर आराम करने की सलाह दी है। खैर अभी उनकी डबिंग डेट तल गयी है। तबियत ठीक होते ही रिचा फ़ौरन अपने काम पर लौटेंगी।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें