राष्ट्रीय मास्टर्स एथेलेटिक्स चेम्पियनशिप प्रतियोगिता सम्पन्न
- ओव्हर आल चेम्पियन हरियाणा रहा, युवाओं को दिशा और प्रेरणा देती है-परिवहन मंत्री श्री सिंह
37 वीं राष्ट्रीय मास्टर्स चेम्पियनशिप प्रतियोगिता के समापन कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए परिवहन मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं युवाओं को दिशा और प्रेरणा देने का काम करती है।परिवहन मंत्री श्री सिंह ने कहा कि खेल और योग से अपने आपको हर कोई स्वस्थ रख सकता है। उन्होंने युवाओं से आव्हान किया कि वे योग और खेलों का अधिक से अधिक अपने जीवन में उपयोग करें। विदिशा जिले में सुव्यवस्थित रूप से प्रतियोगिता आयोजित करने पर उन्होंने आयोजकों के प्रति साधुवाद व्यक्त किया। राज्य सरकार प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। प्रदेश के युवा राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेलों के माध्यम से प्रदेश का नाम गौरवान्वित करें इसके लिए खिलाडि़यों को राष्ट्रीय स्तर के कोचो से प्रशिक्षित कराया जा रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे शमशाबाद विधायक श्री सूर्यप्रकाश मीणा ने कहा कि खेल गतिविधियों के माध्यम से प्रदेश ही नही वरन जिला गौरवान्वित हुआ है। उन्होंने भविष्य में इस प्रकार की प्रतियोगिताएं पुनः आयोजित करने की सलाह दी। 37वीं मास्टर्स एथेलेटिक्स चेम्पियनशिप प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर उन्होंने टीम भावना से किए गए कार्यो के प्रति आयोजन समिति के प्रति साधुवाद व्यक्त किया। श्री मीणा ने कहा कि विदिशा द्वारा की गई मेजबानी से विदिशा का नाम खिलाडि़यों के माध्यम से देश के हर कोने में पहुंचा है। नगरपालिका अध्यक्ष एवं आयोजन समिति के अध्यक्ष श्री मुकेश टण्डन ने अपने उद्बोधन में कहा कि छोटे से शहर में इतनी बडी प्रतियोगिता आयोजित करना और खिलाडि़यांे को बेहतर सुविधाएं मुहैया कराना चुनौतीपूर्ण कार्य था। यह कार्य टीमवर्क की भावना सुव्यवस्थित रूप से सम्पन्न कराया गया है। उन्होंने कहा कि पुनः इस प्रकार की प्रतियोगिताएं आयोजित करने का अवसर प्रदान करें। कार्यक्रम को माफी के अध्यक्ष कर्नल रामफल शर्मा ने भी सम्बोधित किया। 37वीं राष्ट्रीय मास्टर्स एथेलेटिक्स चेम्पियनशिप प्रतियोगिता में 19 राज्यों के एक हजार 638 खिलाड़ी अपना जौहर दिखाया। प्रतियोगिता में ओवरआल चेम्पियन हरियाणा राज्य रहा। महिला वर्ग में मणिपुर राज्य की टीम प्रथम स्थान पर रही। इस टीम ने 56 गोल्ड, 31 सिल्वर और 24 कांस्य पदक प्राप्त किए है। द्वितीय स्थान पर आंध्रप्रदेश की टीम रही। इन्होंने 64 गोल्ड, 20 सिल्वर और 14 कांस्य पदक जीते है।पुरूष वर्ग में प्रथम स्थान हरियाणा ने हासिल किया। हरियाणा के खिलाडि़यों ने 58 गोल्ड, 48 सिल्वर और 35 कांस्य पदक जीते है। पुरूष वर्ग में द्वितीय स्थान पंजाब को प्राप्त हुआ। पंजाब की टीम ने 40 गोल्ड, 36 सिल्वर और 34 कांस्य पदक प्राप्त किए है। समापन समारोह में विधायक द्वय श्री कल्याण सिंह ठाकुर, श्री वीर सिंह पवार, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री तोरण सिंह दांगी, काॅ-आपरेटिव बैंक के अध्यक्ष श्री श्यामसुन्दर शर्मा समेत अनेक जनप्रतिनिधिगण, कलेक्टर श्री एमबी ओझा, पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र चैधरी और अन्य अधिकारियों के अलावा माफी के पदाधिकारी, खिलाड़ीगण और गणमान्य नागरिक मौजूद थे।
संकल्प महा रैली आज
परिवहन विभाग के तत्वाधान में विदिशा जिले में भी पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए आज रविवार दस जनवरी को जनजागरण रैली का आयोजन किया गया है। रैली को विधायक श्री कल्याण सिंह ठाकुर हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। जिला परिवहन अधिकारी श्रीमती रंजना भदौरिया ने रैली आयोजन के परिपेक्ष्य में की गई तैयारियों के संबंध में बताया कि जन जागरण रैली प्रातः 10.30 बजे माधवगंज थाना कोतवाली से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गो से होती हुई। थाना कोतवाली पर सम्पन्न होगी। जिला परिवहन अधिकारी श्रीमती भदौरिया ने जिले के जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिकों से आग्रह किया कि वे पर्यावरण को प्रदूषण से मुक्त बनाने में अपनी सहभागिता निभाते हुए जन जागरण रैली में शामिल होने का कष्ट करें। रैली में काॅलेज, स्कूलों तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी भी शामिल होेंगे।
कलेक्टर कप क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभांरभ
अंतर्राविभागीय कलेक्टर कप क्रिकेट टूर्नामेंट 2016 का आज नगरपालिका अध्यक्ष श्री मुकेश टण्डन ने शुभांरभ किया। कनारा क्रिकेट ग्राउण्ड पर आज दो मैच हुए। आयोजन के शुभांरभ अवसर को सम्बोधित करते हुए विधायक श्री कल्याण सिंह ठाकुर ने कहा कि जिस प्रकार खेलो से टीम भावना को बढावा मिलता है ठीक वैसे ही जिले के विकास में अधिकारीगण टीम भावना से कार्य कर जिले को प्रदेश में अव्वल बनाएं। कलेक्टर श्री एमबी ओझा ने कहा कि खेलों से तनावमुक्त होते है अधिकारी, कर्मचारियों द्वारा प्रारंभ की गई यह परम्परा अनुकरणीय है। उन्होंने खेल को खेल भावना से खेलते हुए जिले के विकास में भी यह भावना परलिक्षित हो। पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र चैधरी ने कहा कि खेलों से फिटनेस बनी रहती है जो हमारे लिए अतिआवश्यक है। आगंतुक अतिथियों ने खिलाडि़यों से परिचय प्राप्त किया। प्रथम मैच एसपी एकादश और आदिम जाति कल्याण एवं जिला कोषालय एकादश के मध्य हुआ जिसमें एसपी एकादश टीम विजेता रही। इस टीम के कप्तान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संजीव सिन्हा ने सर्वाधिक 69 रन 46 बाल में बनाए। उन्होंने आठ चैके, दो छक्के भी लगाए इसके बाद आरआई सौरभ सिंह ने नाॅट आउट रहते हुए 12 बाल पर 28 रन बनाए। इस प्रकार पूरी टीम ने 15 ओवर में 144 रन बनाए थे। वही विरोधी टीम 13 ओवर मंे आल आउट हो गई और टीम का स्कोर 67 रहा। दूसरा मैच विदिशा नगरपालिका वर्सेज वाणिज्यिकर एकादश के मध्य हुआ। पहले खेलते हुए वाणिज्यिकर एकादश की टीम ने 110 रन बनाएं। नगरपालिका की टीम ने 11 ओवर में 111 रन आठ विकेट पर बनाकर मैच जीत लिया।रविवार को टूर्नामेंट के तहत तीन मैच होंगे। पहला मैच प्रातः 9.30 बजे एसडीएम सिरोंज वर्सेज महिला बाल विकास विभाग का, दोपहर डेढ बजे से एमपीव्ही वर्सेज ई-गवर्नेंस लोक सेवा केन्द्र के मध्य होगा, तीसरा मैच दोपहर 3.30 बजे से एसडीएम सिरोंज वर्सेज एसडीएम लटेरी टीम के मध्य खेला जाएगा।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें