रैली के माध्यम से प्रदूषण नियंत्रण के उपायो से अवगत कराया गया
परिवहन विभाग के तत्वाधान में विदिशा जिले में भी पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए आज रविवार दस जनवरी को जनजागरण रैली का आयोजन किया गया था। रैली को विधायक श्री कल्याण सिंह ठाकुर, कलेक्टर श्री एमबी ओझा, पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र चैधरी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। विदिशा नगर के कांच मंदिर समीप आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विधायक श्री ठाकुर ने कहा कि आज की सबसे बड़ी आवश्यकता प्रदूषण पर विराम लगाना है। उन्होंने इस अवसर पर सात बिन्दुयुक्त शपथ दिलाई। कार्यक्रम स्थल पर काॅ-आपरेटिव बैंक के अध्यक्ष श्री श्यामसुन्दर शर्मा, पूर्व विधायक श्री गुरूचरण सिंह, एसडीएम श्री आरपी अहिरवार, सीएसपी श्री नागेन्द्र पटेरिया के अलावा स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारी, कर्मचारी गणमान्य नागरिक और विद्यार्थी मौजूद थे। परिवहन विभाग के द्वारा वाहनो से प्रदूषण तथा ध्वनि नियंत्रण के प्रति जनजागरूकता लाने के उद्धेश्य से शनिवार को सनराईजर्स हायर सेकेण्डरी स्कूल में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। प्रतियोगिता के विजेताओं को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया। सीनियर वर्ग में कक्षा छह से दसवीं तक के विद्यार्थियों को शामिल किया गया था। इस वर्ग में वात्सल्य सीनियर सेकेण्डरी स्कूल की छात्रा कुमारी दर्शिका जैन ने प्रथम तथा संस्था की ही छात्रा कुमारी इशिका पारिक ने तृतीय स्थान हासिल किया है। द्वितीय स्थान सनराइजर्स हायर सेकेण्डरी स्कूल की कुमारी अंशिका सोनी ने और जूनियर वर्ग में कक्षा एक से पांच तक विद्यार्थियों को शामिल किया गया था जिसमें प्रथम स्थान केन्द्रीय विद्यालय के मास्टर सागर शर्मा ने तथा सनराइजर्स हायर सेकेण्डरी स्कूल की कुमारी तनुशी पटवा ने द्वितीय और कुमारी काजल मीना ने तृतीय स्थान हासिल किया है। इनके अलावा दोनो वर्गो में सांत्वना पुरस्कार प्राप्त करने वालो को भी पुरस्कृत किया गया है।जनजागृति रैली के माध्यम से पर्यावरण को प्रदूषण से मुक्त बनाने में अपनी-अपनी सहभागिता निभाते हुए रैली में काॅलेज, स्कूलों तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारियों ने सहभागिता निभाई। जनजागृति रैली माधवगंज से प्रारंभ होकर रेल्वे स्टेशन चैराहा, बालविहार होते हुए बाजार के मुख्य मार्ग से होते हुए कोतवाली में सम्पन्न हुई।
वाहन चालक सावधानियां बरतें, यातायात सप्ताह का शुभांरभ
यातायात के नियमों का आमजनों तक संदेश देने और वे उन नियमों का पालन करें इसी उद्धेश्य से आयोजित सड़क सुरक्षा जन जागरण सप्ताह का आज सिटी कोतवाली में शुभांरभ कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।विधायक श्री कल्याण सिंह ठाकुर ने कहा कि दो पहिया वाहन चालको को हेलमेट का उपयोग करना चाहिए। उन्होंने सड़क दुर्घटना लापरवाही से होती है जरा सी लापरवाही के कारण कई बार मानव जीवन संकट में आ जाता है। टेªक्टर और ट्रालियों पर रेडियम पट्ट्यिा लगाए जाने का कार्य सतत जारी रखने की बात कही। कलेक्टर श्री एमबी ओझा ने कहा कि दिन प्रतिदिन वाहनो की तादाद बढ़ रही है अच्छी सड़के बन जाने से वाहनो की रफ्तारों में वृृद्धि हुई है यातायात नियमों की अनभिज्ञता से दुर्घटनाएं होने की संभावनाएं बढ़ जाती है। उन्होंने यातायात के नियमों को आत्मसात कर उनका पालन करने की बात कही। इसी प्रकार की प्रेरणा अन्य को देने की भी अपेक्षा उनके द्वारा व्यक्त की गई। कलेक्टर श्री ओझा ने कहा कि स्कूली विद्यार्थियों को यातायात के नियमों से भलीभांति अवगत कराया जाए इसके लिए स्कूलों में शिविर आयोजन करने पर उन्होंने बल दिया। उन्होंने कहा कि नगर के यातायात को बेहतर बनाने के लिए एकांकी मार्गो का निर्धारण किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र चैधरी ने इस अवसर पर कहा कि यातायात जनजागरूकता कार्यक्रम जिले में वर्ष भर चलते रहेंगे। इसमें आमजनों की महत्ती भूमिका है। बिना उनके सहयोग से बेहतर यातायात व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर पाना संभव नही है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक सप्ताह में कम से कम दो स्कूलों मेें इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा और अध्ययनरत्् विद्यार्थियों को यातायात के नियमों की बखूबी जानकारी दी जायेंगी।कार्यक्रम के दौरान यातायात सप्ताह अवधि के दौरान अनेक कार्यक्रमों के माध्यम से संदेश देने का काम किया जाए। जिसके तहत स्कूली विद्यार्थियों के मध्य प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगणों के अलावा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संजीव सिन्हा, एसडीएम श्री आरपी अहिरवार एवं व्यापारीगण, गणमान्य नागरिक, पत्रकारगण, एनसीसी के कैडेट और पुलिस विभाग के अधिकारी मौजूद थे।
कलेक्टर कप क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन, एसडीएम सिरोंज टीम ने अपना मैच जीते
कनारा के क्रिकेट ग्राउण्ड पर जारी अतर्राविभागीय कलेक्टर कप क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन एसडीएम सिरोंज और एमपीव्ही ने अपने मैच जीते है। रविवार को टूर्नामेंट के तहत तीन मैच खेले जाएंगे। पहला मैच प्रातः 9.30 बजे एसडीएम सिरोंज वर्सेज महिला बाल विकास विभाग के मध्य हुआ जिसमें एसडीएम सिरोंज की टीम ने 15 ओवर में 170 रन बनाए जबकि विरोधी टीम ने इतने ही ओवर में नौ विकेट पर 74 रन बनाए थे। दोपहर डेढ बजे से एमपीव्ही वर्सेज ई-गवर्नेंस लोक सेवा केन्द्र के मध्य मैच खेला गया जिसमें पहले वेटिंग लेते हुए ई-गवर्नेस टीम ने 15 ओवर में 95 रन बनाएं। जबकि समाचार लिखे जाने तक एमपीव्ही की टीम ने एक विकेट पर पांच ओवर में 50 रन बना लिए थे। तीसरा मैच दोपहर 4.30 बजे से एसडीएम सिरोंज वर्सेज एसडीएम लटेरी टीम के मध्य खेला जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें