पाकिस्तान के सुखाग्रस्त सिंध प्रांत में 33 बच्चों की मौत - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 10 जनवरी 2016

पाकिस्तान के सुखाग्रस्त सिंध प्रांत में 33 बच्चों की मौत

33-children-killed-in-sindh-province-of-pakistan-sukhagrst
इस्लामाबाद 10 जनवरी, पाकिस्तान के सुखाग्रस्त सिंध प्रांत के थार मरुस्थल इलाके में छह और बच्चों की मौत हाे गयी जिससे इस माह बच्चों के मरने का आकड़ा 33 तक पहुंच गया, जबकि लगभग 200 बच्चे विभिन्न अस्पताल में भर्ती है। पाकिस्तान के डॉन अखबार के वेबसाइट पर छपी खबर के मुताबिक कल डिपलो तालुका के दूरदराज के गांव में तीन बच्चों की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गयी जबकि एक बच्चे की मौत थरपरकार जिले के मुख्यालय मीठी के सिविल अस्पताल में मौत हो गयी। इस से पहले नागरपार्कर, मीठी, इस्लमकोट और डिपलो से भी बच्चों के मरने की खबरे मिली है। 

प्रांतीय खाद्य मंत्री सैयद नासिर हुसैन शाह ने मीठी के अस्पतालों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। श्री शाह सिंध के मुख्यमंत्री सैयद कायम अली शाह के द्वारा इस मामले को देखने के लिए गठित समिति के एक सदस्य भी है। श्री शाह ने कहा कि क्षेत्र में सूखे जैसी स्थिति है लेकिन मीडिया इसे बढा चढा कर दिखा रही है। उन्होंने दावा किया कि सिंध सरकार सूखाग्रस्त इलाको के स्वास्थ्य इकाइयों में पूरी तरह से अधिकतम सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: