पठानकोट हमले का सच जल्द सामने लाएंगे : शरीफ - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 10 जनवरी 2016

पठानकोट हमले का सच जल्द सामने लाएंगे : शरीफ

/will-soon-bring-out-the-truth-of-pathankot-attack--sharif
इस्लामाबाद, 10 जनवरी, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन कैरी से कहा कि उनका देश भारत के पठानकोट वायुसेना अड्डे पर गत सप्ताह हुए आतंकवादी हमले की तेजी से जांच कर रहा है और जल्द ही सच सामने लाया जाएगा। पाकिस्तान की सीमा के समीप भारत के पठानकोट वायुसेना अड्डे पर हुए आतंकवादी हमले के बाद दोनों देशों के बीच 15 जनवरी को होने वाली राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार स्तर की बैठक पर अनिश्चितता के बादल मंडराने लगे है। हालांकि दोनों पक्षों ने नियत समय पर बैठक होने की बात कही है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री कार्यालय से कल देर रात जारी बयान के अनुसार श्री कैरी ने श्री शरीफ से टेलीफोन पर बातचीत की। श्री कैरी ने उम्मीद जताई कि इस हमले से प्रस्तावित वार्ता रद्द नहीं होगी जोकि क्षेत्रीय सुरक्षा के हित में है। बयान में कहा गया है, “

प्रधानमंत्री ने श्री कैरी को बताया कि हम निष्पक्ष तरीके से तेजी से जांच कर रहे है और सच को सामने लाएंगे। दुनिया इस संबंध में हमारे प्रयास और ईमानदारी देखेगी।” श्री शरीफ ने श्री केरी को आश्वासन दिया है कि उनका देश आतंकवाद को जड़ से मिटाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने साथ ही वादा किया कि पाकिस्तान विदेशों में आतंकवादी घटनाआें को अंजाम देने के लिए किसी को भी अपनी सरजमीं का इस्तेमाल नहीं करने देगा। गत दो जनवरी को पठानकोट वायुसेना अड्डे पर छह आतंकवादियों ने हमला कर दिया था, जो बाद में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में मारे गए। इस हमले में सात जवान भी शहीद हो गए। भारत ने पाकिस्तान से इस हमले के लिए जिम्मेदार आतंकवादियों के खिलाफ शीघ्र और निर्णायक कार्रवाई करने के लिए कहा है।

कोई टिप्पणी नहीं: