नयी दिल्ली 03 फरवरी, दुनिया के सबसे ऊंचे रणक्षेत्र लद्दाख के सियाचिन ग्लेशियर में हिमस्खलन के कारण सेना के दस जवान लापता बताये गये हैं। सेना के एक प्रवक्ता ने हिमस्खलन की घटना की पुष्टि करते हुए कहा है कि इसमें फंसे जवानों को निकालने के लिए बड़े पैमाने पर बचाव अभियान चलाया गया है। प्रवक्ता ने कहा कि अभी इस बारे में विस्तार से जानकारी का इंतजार है।
ये जवान मद्रास रेजिमेंट के बताये गये हैं। हिमस्खलन की घटना ग्लेशियर के उत्तरी हिस्से में हुई है जिससे एक चौकी के इसमें दबने की खबर है। पिछले महीने भी हिमस्खलन की घटना में कुछ जवानों की मौत हो गयी थी।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें