खालिद और अनिर्बान की पुलिस हिरासत एक दिन बढी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 29 फ़रवरी 2016

खालिद और अनिर्बान की पुलिस हिरासत एक दिन बढी

khalid-anirban-custody-extend
नयी दिल्ली, 29 फरवरी, दिल्ली की एक अदालत ने जवाहर लाल विश्वविद्यालय में राष्ट्र विरोधी नारे लगाने पर देशद्रोह के आरोपी जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय के छात्रों उमर खालिद और अनिर्बान भट्टाचार्य की पुलिस हिरासत की अवधि आज एक दिन के लिए बढा दी। 

अदालत ने शनिवार को इन दोनों को दो दिन की पुुलिस हिरासत में भेजा था हालांकि पुलिस ने दोनों की सात दिन की हिरासत मांंगी थी। उमर और अनिर्बान पर जेेएनयू छात्रसंंघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार, राम नागा, आशुतोष कुमार और अनंत प्रकाश के साथ नौ फरवरी की रात जेएनयू में एक कार्यक्रम में देश विरोधी नारे लगाने का आरोप है। 

खालिद और अनिर्बान ने 24 फरवरी की मध्य रात्रि को पुुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया था जिसके बाद पुलिस ने सभी आरोेपियों को गिरफ्तार कर लिया। कन्हैया को शुक्रवार को दो मार्च तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेेेज दिया गया। पुुलिस ने इस मामले में शुक्रवार को कन्हैया, खालिद और अनिर्बान से संंयुुक्त रूप से पूछताछ भी की थी। 

कोई टिप्पणी नहीं: