अमेरिकी राजदूत रिचर्ड ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


शुक्रवार, 26 फ़रवरी 2016

अमेरिकी राजदूत रिचर्ड ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की

usa-ambesdor-meet-raghubar-das
रांची 25 फरवरी, झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास से भारत में अमेरिका के राजदूत रिचर्ड आर. वर्मा ने आज यहां मुख्यमंत्री आवास में मुलाकात की। श्री वर्मा ने यहां वार्ता के क्रम में झारखंड में व्यापार और निवेश की संभावना पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि अभी भारत और अमेरिका के बीच 150 अरब अमेरिकी डॉलर का कारोबार होता है, जिसे बढ़ा कर 500 अरब अमेरिकी डॉलर करने का लक्ष्य है। अमेरिकी सरकार का मानना है कि झारखंड जैसे राज्य इसमें अहम भूमिका निभा सकते हैं। झारखंड को‘ इज ऑफ डुइंग बिजनेस ’ में मिले तीसरे स्थान की चर्चा करते हुए श्री वर्मा ने कहा कि यह बहुत बड़ी उपलब्धि है तथा यह राज्य की सुदृढ़ सरकारी व्यवस्था का संकेत है एवं विदेशी निवेशकों के लिए एक महत्वपूर्ण मानक भी। उन्होंने मुख्यमंत्री को अमेरिका आने का न्योता देते हुए कहा कि अमेरिका झारखंड सरकार के साथ संयुक्त उपक्रम भी लगाने को इच्छुक है। 

मुख्यमंत्री श्री दास ने कहा कि झारखंड में निवेश की काफी संभावना है। यहां खनन , ऑटोमोबाइल, आईटी,रक्षा, शिक्षा, स्वच्छ ऊर्जा जैसे क्षेत्र में निवेश किया जा सकता है। देश का 40 प्रतिशत खनिज झारखंड में है। इसके बाद अमेरिकी राजदूत ने राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू से राजभवन में मुलाकात की। यह एक शिष्टाचार भेंट थी। श्री वर्मा ने राज्यपाल से झारखंड के विश्वविद्यालयों में सुलभ शिक्षण प्रणाली पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालयों में वाई-फाई के जरिये अमेरिकी शिक्षक भी अपने ज्ञान को विद्यार्थियों के मध्य बाँट सकते हैं। राज्यपाल ने उच्च शिक्षा को और प्रभावी बनाने की दिशा में किये जा रहे प्रयासों पर चर्चा की। राज्यपाल से अमेरिकी राजदूत ने स्वास्थ्य क्षेत्र में परिचर्चा करते हुए कहा कि भारत में स्वास्थ्य के क्षेत्र में सुधार हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत के पूर्ण पोलियो उन्मूलन राष्ट्र होने पर वे गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने टीबी उन्मूलन की दिशा में किये जा रहे प्रयासों की सराहना की। 

कोई टिप्पणी नहीं: