विधान परिषद चुनाव में सपा की बही बयार, 28 में से 23 पर जीत - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


रविवार, 6 मार्च 2016

विधान परिषद चुनाव में सपा की बही बयार, 28 में से 23 पर जीत

legislative-council-election-in-sp-winds-28-in-to-23-victory
लखनऊ 06 मार्च , उत्तर प्रदेश विधान परिषद स्थानीय प्राधिकारी क्षेत्र की 28 सीटों के लिए हुए चुनाव के आज आये नतीजो में सत्तारुढ समाजवादी पार्टी (सपा) 23 पर जीत हासिल कर उच्च सदन में सबसे बडी पार्टी बन गयी। 100 सीटों वाले राज्य विधान परिषद में स्थानीय प्राधिकारी क्षेत्र की 36 सीटें हैं। आठ पर सपा उम्मीदवार पहले ही निर्विरोध चुन लिए गये हैं। जिन सीटों पर सपा उम्मीदवारों का निर्विरोध निर्वाचन हुआ है उनमें सीतापुर, लखनऊ-उन्नाव, प्रतापगढ, बांदा-हमीरपुर, आगरा-फिरोजाबाद, मथुरा-एटा-मैनपुरी, मथुरा-एटा-मैनपुरी और मेरठ-गाजियाबाद निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं। इस चुनाव में दिलचस्प पहलू यह है कि गोरखपुर-महराजगंज से विजयी घोषित किये गये सीपी चन्द को निर्वाचन आयोग सपा उम्मीरवार बता रहा है जबकि सपा ने बयान जारी कर कहा है कि उसके 30 ही उम्मीदवार विजयी रहे हैं। सपा ने पहले सीपी चन्द को चुनाव लडाने की घोषणा की थी। बाद में सीपी चन्द के स्थान पर जयप्रकाश यादव को उम्मीदवार घोषित कर दिया गया। मतदान के दो दिन पहले सीपी चन्द को पार्टी से निष्कासित भी कर दिया गया था।

अठ्ठाइस सीटों के लिए गत तीन मार्च को मतदान कराया गया था। आज आये नतीजों में 23 पर सपा, दो पर बहुजन समाज पार्टी(बसपा), दो निर्दलीय और एक सीट पर कांग्रेस जीतने में सफल हुई है। भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) का खाता भी नहीं खुल सका। अठ्ठाइस सीटों में से 23 पर जीत हासिल करने के साथ ही विधान परिषद में अब सपा की सीटें बढकर 58 हो गयीं। स्थानीय प्राधिकारी क्षेत्रों की 36 सीटों में से 34 बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के पास थी। एक-एक सीट कांग्रेस और सपा के पास थी। गत 15 जनवरी को इनका कार्यकाल पूरा हो जाने के बाद सदन में बसपा सदस्यों की संख्या घटकर 14 हो गयी थी। इन सदस्यों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद ही सपा 27 सीटों के साथ सबसे बडी पार्टी बन गयी थी, लेकिन नये नतीजों से उच्च सदन में उसके सदस्यों की संख्या एकदम से बढकर 58 हो गयी। 

विधानसभा में उसका बहुमत है ही अब परिषद में भी सदस्य संख्या काफी हो गयी। विधेयकों को उच्च सदन में पारित कराने में अब उसे कोई दिक्कत नहीं आयेगी। स्थानीय प्राधिकारी क्षेत्रों की सभी 36 सीटों के लिए निम्नलिखित उम्मीदवार निर्वाचित हुए हैं।-- ----- 
निर्वाचन क्षेत्र विजयी प्रत्याशी पार्टी 
1- बाराबंकी राजेश कुमार यादव सपा 
2- बहराइच मोहम्मद इकलाख खान सपा 
3- गोण्डा मेहफुजूरहमान सपा 
4- फैजाबाद हीरालाल यादव सपा 
5- बस्ती-सिद्धार्थनगर संतोष यादव उर्फ सनी सपा 
6- गोरखपुर-महराजगंज सीपी चन्द सपा 
7- देवरिया राम अवध यादव सपा 
8- आजमगढ-मऊ राकेश कुमार यादव सपा 
9- बलिया रविशंकर सिंह सपा 
10- गाजीपुर विशाल सिंह चंचल निर्दलीय 
11- जौनपुर बृजेश कुमार सिंह उर्फ प्रिंशू बसपा 
12- वाराणसी बृजेश कुमार सिंह निर्दलीय 
13- मिर्जापुर-सोनभद्र रामलली सपा 
14- इलाहाबाद बासुदेव यादव सपा 
15- बांदा-हमीरपुर रमेश सपा 
16- झांसी-जालौन-ललितपुर रमानिरंजन सपा 
17- कानपुर-फतेहपुर दिलीप सिंह उर्फ कल्लू यादव सपा 
18- इटावा-फर्रुखाबाद पुष्पराज जैन उर्फ पम्पी सपा 
19- आगरा-फिरोजाबाद दिलीप यादव सपा 
20- मथुरा-एटा-मैनपुरी उदयवीर सिंह सपा 
21- मथुरा-एटा-मैनपुरी अरविन्द प्रताप सपा 
22- अलीगढ जसवंत सिंह सपा 
23- बुलन्दशहर नरेन्द्र सिंह भाटी सपा 
24- मेरठ-गाजियाबाद राकेश यादव सपा 
25- मुजफ्फरनगर-सहारनपुर मोहम्मद अली बसपा 
26- मुरादाबाद-बिजनौर परवेज अली सपा 
27- रामपुर-बरेली घनश्याम सिंह लोधी सपा 
28- बदायूं बनवारी सिंह यादव सपा 
29-पीलीभीत-शाहजहांपुर अमित यादव सपा 
30- हरदोई मिस्बाहुद्दीन सपा 
31- खीरी शशांक यादव सपा 
32- सीतापुर आनंद भदौरिया सपा 
33- लखनऊ-उन्नाव सुनील कुमार सपा 
34- रायबरेली दिनेश प्रताप सिंह कांग्रेस 
35- प्रतापगढ अक्षय प्रताप सिंह सपा 
36- सुलतानपुर शैलेन्द्र प्रताप सिंह सपा 

कोई टिप्पणी नहीं: