राज्यसभा में जीएसटी के पक्ष में बहुमत: जेटली - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


गुरुवार, 17 मार्च 2016

राज्यसभा में जीएसटी के पक्ष में बहुमत: जेटली

majority-in-rajya sabha-on-gst-jaitley
नयी दिल्ली 17 मार्च , वित्त मंत्री अरुण जेटली ने आज कहा कि संसद के ऊपरी सदन राज्यसभा में भी वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) विधेयक के पक्ष में लगभग बहुमत बन चुका है। श्री जेटली ने यहां एक कार्यक्रम में कहा कि सिर्फ एक पार्टी को छोडकर सभी दल जीएसटी के पक्ष में है। उन्होंने कहा कि संयुक्त प्रगतिशिल गठबंधन के घटक दल भी उनसे कह चुके है कि वे राज्यसभा में इसका समर्थन करेंगे। 

बिना किसी पार्टी का नाम लिये वित्त मंत्री ने कहा कि इसका विरोध कर रही पार्टी भी एक बदलाव के साथ समर्थन के लिये तैयार है लेकिन वह जीएसटी की दर संवैधानिक दस्तावेज में तय करने पर अड़ी हुई है और सरकार ऐसा नहीं करना चाहती क्योकि ऐसा करने पर भविष्य में दर में बदलाव करना मुश्किल होगा। 

कोई टिप्पणी नहीं: