मोदी सरकार सिर्फ दबाव की भाषा समझती है : राहुल गांधी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


गुरुवार, 17 मार्च 2016

मोदी सरकार सिर्फ दबाव की भाषा समझती है : राहुल गांधी

the-government-only-understands-the-language-of-pressure-rahul
नयी दिल्ली, 16 मार्च, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा नहीं देने के लिए मोदी सरकार की आलोचना करते हुए आज कहा कि इस सरकार की समझ में दबाव की राजनीति के सिवा और कुछ समझ नहीं आता है। आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देने के लिए एक करोड़ लोगों के हस्ताक्षर के साथ सरकार पर दबाव बनाने की रणनीति के संबंध में प्रदेश अध्यक्ष रघुवीरा रेड्डी के नेतृत्व में उनसे मिलने यहां आए प्रतिनिधि मंडल से बातचीत में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा “सरकार आंध्र प्रदेश की मदद नहीं करना चाहती है। 

आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देने की कई बार मांग की गयी लेकिन मोदी सरकार इस बारे में रुचि नहीं ले रही है।” इसके लिए दबाव बनाने के लिए कांग्रेस की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि यह अच्छा है कि कांग्रेस आंध्र प्रदेश के लोगों के हितों की लड़ाई लड़ रही है। इस बीच कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक सरकार की बजाए गलती से संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार कहते हुए कहा “संप्रग को सत्ता में आए लगभग दो साल हो चुके हैं। इस दौरान संप्रग सरकार हर मोर्चे पर असफल ही नजर आयी है। सरकार कुछ नहीं कर रही है।

कोई टिप्पणी नहीं: