प0 बंगाल में चौथे चरण में करीब 78 प्रतिशत मतदान - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


मंगलवार, 26 अप्रैल 2016

प0 बंगाल में चौथे चरण में करीब 78 प्रतिशत मतदान

78-percent-poll-in-bangal-4th-phase
नयी दिल्ली, 25 अप्रैल, पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के चौथे चरण में आज दो जिलों उत्तर 24 परगना और हावड़ा की 49 सीटों पर शाम पांच बजे तक करीब 78.05 फीसदी मतदान हुआ। उप चुनाव आयुक्त संदीप सक्सेना ने आज यहां बताया कि विरोधी उम्मीदवारों के साथ मारपीट की कुछ घटनाओं को छोड़ मतदान शांतिपूर्ण सम्पन्न हुअा। उन्होंने कहा कि अभी डाटा अपडेट किया जा रहा है और यह संख्या अभी और बढ़ सकती है। चौथे चरण के लिये सुबह सात बजे शुरू हुये मतदान में शाम पांच बजे तक करीब 78.05 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया। झुलसाने वाली गर्मी के बीच लोगों ने बड़ी संख्या में अपने चुनाव अधिकारों का इस्तेमाल किया। चौथे चरण में हावड़ा जिले की 16 सीटों तथा उत्तर 24 परगना जिले की 33 विधानसभा सीटों के लिए मतदान हुआ।

कोई टिप्पणी नहीं: