कोयला घोटाले में रूंगटा भाइयों को जेल - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 4 अप्रैल 2016

कोयला घोटाले में रूंगटा भाइयों को जेल

कोयला घोटाले मामले में दोषी ठहराए गए रुंगटा ब्रदर्स को सीबीआई की विशेष अदालत ने सोमवार को चार साल जेल की सजा सुनाई. दोनों पर 5-5 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है. सीबीआई कोर्ट ने कोल ब्लॉक आवंटित करने वाली झारखंड इस्पात प्रा. लि. (JIPL) पर 25 लाख रुपये का जुर्माना लगाया. सीबीआई कोर्ट ने JIPL के डायरेक्टरों आरएस रुंगटा और आरसी रुंगटा को 28 मार्च को दोषी ठहराया था. दोनों को तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया था.

पिछले साल दोनों के खिलाफ कोर्ट ने आरोप तय किए थे. 21 मार्च 2015 को कोर्ट ने आईपीसी की धारा 120-बी (आपराधिक साजिश रचने), धारा 420 (धोखाधड़ी), धारा 467 (सुरक्षा में जालसाजी), धारा 468 (धोखाधड़ी के उद्देश्य से साजिश रचना), धारा 471 (फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल) के तहत आरोपी बनाया था.

सीबीआई ने आरोप लगाया था कि झारखंड इस्पात प्रा. लि. (JIPL) को तीन अन्य फर्मों के साथ कोल ब्लॉक आवंटित किए गए थे. इसके लिए जो दस्तवाजे सौंपे गए थे वो फर्जी थे. सभी आरोपियों ने खुद को बेकसूर बताया और कहा कि सीबीआई उन्हें बिना वजह फंसा रही है.

कोई टिप्पणी नहीं: