विदिशा (मध्यप्रदेश) की खबर (04 अप्रैल) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 4 अप्रैल 2016

विदिशा (मध्यप्रदेश) की खबर (04 अप्रैल)

ग्राम उदय से भारत उदय के उद्वेश्यों से अवगत हुए अधिकारी

vidisha news
कलेक्टर श्री एमबी ओझा की अध्यक्षता में आज आहूत की गई टीएल बैठक में जिलाधिकारियों के साथ-साथ एसडीएम एवं जनपदों की सीईओ को ग्राम उदय से भारत उदय की निहित बिन्दुओं से एलसीडी प्रोेजेक्टर के माध्यम से अवगत कराया गया और उन्हें क्रियान्वयन की आवश्यक जबावदेंही सौंपी गई है। बैठक में बताया गया कि अन्य जिलो के साथ-साथ विदिशा जिले में भी ग्राम उदय से भारत उदय का क्रियान्वयन 14 अपै्रल से 31 मई तक किया जाएगा। इसके लिए पंचायतवार नोड्ल अधिकारी नियुक्त किए जाएंगे वही दस-दस पंचायतों पर एक-एक क्लस्टर बनाया जाएगा। जिले में नव पदस्थ विशेष कर्तव्य अधिकारी आईएएस श्री शमीमउद्धीन को अभियान के क्रियान्वयन की जबावदेंही सौंपी गई है।  कलेक्टर श्री ओझा ने कहा कि विभागीय अधिकारी अभियान की निहित बिन्दुओं को अति गंभीरता से लें। उन्होंने जिले में समर्थन मूल्य पर गेहूं क्रय के लिए जिले में बनाए गए 134 उपार्जन केन्द्रों पर तमाम बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उपार्जन केन्द्रों पर किसान परेशान ना हो का विशेष ध्यान रखा जाए। कलेक्टर ने जिले के समस्त एसडीएम एवं तहसीलदारों को उपार्जन केन्द्रों का हर रोज निरीक्षण कर रिपोर्ट जिला कार्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री ओझा ने कहा कि ग्राम उदय से भारत उदय अभियान के क्रियान्वयन पूर्व जिले की सभी ग्राम पंचायत भवनों की पुताई पिंक कलर से की जाए। उन्होंने बताया कि 14 अपै्रल को राष्ट्रीय ग्र्राम सभा का आयोजन किया जाएगा। इसके पश्चात् लगातार दो दिन तक ग्राम संसद का आयोजन किया जाएगा। जिसमें ग्रामवार हितग्राहीमूलक योजनाआंे से लाभांवितों का परीक्षण और शेष वंचित हितग्राहियों को किन योजनाओं से लाभांवित किया जाएगा के आवेदन संग्रह कर उन्हें लाभांवित कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के प्राप्त प्रस्तावों पर भी इस दौरान विचार विमर्श किया जाएगा। कलेक्टर श्री ओझा ने बैठक में अनुपस्थित खेल एवं युवा कल्याण विभाग की जिला खेल अधिकारी श्रीमती वन्दना श्रीवास्तव को शोकाॅज नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने उदयपुर मंदिर के चारों ओर के अतिक्रमण को हटाने के संबंध में तहसीलदार को निर्देशित किया। कलेक्टर श्री ओझा ने कहा कि जिले के सभी शासकीय स्कूलांे को मध्यान्ह भोजन तैयार करने हेतु गैस टंकियां प्रदाय की गई है जिसका सदुपयोग हो रहा है कि नही का समय-समय पर परीक्षण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री ओझा ने बताया कि स्थानीय सांसद और केन्द्रीय विदेश मंत्री श्रीमती सुषमा स्वराज के द्वारा जिला सतर्कता एवं निगरानी समिति की बैठक नौ अपै्रल को आहूत की गई है। उन्होंने बैठक एजेण्डा के संबंध में जानकारियां जिला पंचायत को शीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसी प्रकार विभिन्न विभागों में लंबित पत्रों पर अब तक की गई कार्यवाही से जिलाधिकारियो ने उन्हें अवगत कराया। कलेक्टर श्री ओझा ने इस अवसर पर छात्रवृत्ति वितरण, जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पेंशन की अद्यतन जानकारी भी प्राप्त की। बैठक में मुख्यमंत्री हेल्प लाइन, मानव अधिकार आयोग, पीजी सेल, समाधान आॅन लाइन और जन शिकायत निवारण के प्राप्त आवेदनों के साथ-साथ पेपर कंटिग पर अब तक संबंधित विभागों के अधिकारियों द्वारा की गई कार्यवाहियों की बिन्दुवार जानकारियां प्रस्तुत की। कलेक्टेªट के सभाकक्ष में सम्पन्न हुई इस बैठक अपर कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया, जिला पंचायत के अतिरिक्त सीईओ श्री भूपेश गुप्ता, अनुविभाग क्षेत्रों के एसडीएम, जिलाधिकारीगण, तहसीलदार मौजूद थे। 

कोई टिप्पणी नहीं: