- प्रारंभिक परीक्षा के बाद मुख्य परीक्षा में धांधली पर बढ़ा आक्रोष ।
पटना:- बिहार कर्मचारी चयन आयोग की द्वितीय स्नातक परीक्षा में धांधली जारी रहने पर छात्रों का आक्रोष भी बढ़ते जा रहा है। प्रारंभिक परीक्षा के बाद अब मुख्य परीक्षा में धांधली के बाद छात्रों ने पटना काॅलेज में बैठक कर 5 अप्रैल को धिक्कार मार्च निकालने का फैसला किया है।
ए.आई.एस.एफ. और आइसा के तत्वावधान में हुई बैठक में छात्रों ने एक स्वर में कहा कि बेरोजगार नौजवानों के साथ मजाक करने पर आयोग आमदा है। जिस तरह से पहले गत प्रष्न पूछे गए, सरसेन्राइल के आधार पर परीक्षाफल जारी किया गया। गलतियों को सुधारने की बजाए मात्र 18 फरवरी, 2015 के परीक्षा में मात्र संषोधित कर 858 छात्रों का मनमाने तरीके से फेल कर दिया गया। अब हडबड़ी में मूल्य परीक्षा लेकर वहाट्सएप पर प्रष्न आउट किया गया तथा कोई कार्रवाई करने की बजाए आयोग बचना चाह रही है। जबकि पूरे मामले पर सरकार तमाषाबीन बनी हुई है।
बैठक में ए.आई.एस.एफ. के सुभाष पासवान, शंकर पंडित, राकेष कुमार, विलेन्दुषेखर, आइसा के रामजी यादव, धमेन्द्र कुमार सिंह, मिथिलेष कुमार सहित दर्जनों छात्र मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें