बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष
चंदौली। कुछ दिन पूर्व मुगलसराय थाना क्षेत्र में क्रिकेट खेलने के दौरान बच्चों में हुई विवाद ने एक बार फिर तूल पकड़ लिया और शनिवार की रात एक पख ने दूसरे पक्ष पर हमला बोल दिया। इस दौरान जम कर लाठी-डंडे चले। इस खूनी संघर्ष में करीव आधा दर्जन लोग घायल हो गए। आनन-फानन में घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं पुलिस ने पीड़ित पक्ष से तहरीर लेकर आगे की कार्यवाही में जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार कुछ दिनों पहले क्रिकेट खेलने के दौरान मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत हनुमानपुर और पराहुपुर के बच्चों के बीच विवाद हो गया था। धीरे-धीरे इस विवाद मे बड़े भी शामिल हो गए। हालाकी उस समय कुछ बड़े-बुजुर्ग की हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हो गया था पर सूत्रों की माने तो बीते तीन -चार दिनों से ही मामला सुलग रहा था जिसका भयानक मंजर शनिवार की रात को देखने को मिला।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शनिवार की रात लाठी, डंडे, गड़ासे से लैस होकर एक पक्ष के दर्जनों हमलावर पराहुपुर में घुस गये और एक युवक को ललकारते हुए उसके घर में पथराव करने लगे। इस दौरान घर के लोग समेत आस-पास के जो भी लोग बीच बचाव के लिए आया, दवंगों ने सबको मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। करीव आधा घंटा चले इस खूनी संघर्ष में आधा दर्जन लोग घायल हो गए वहीं हमलावर भी मौके से फरार हो गए।इसी बीच किसिके सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया जहां सभि का उपचार किया गया। वहीं पीड़ितों ने छह नामजद समेत दर्जनों अज्ञात लोगों के विरुद्ध कोतवाली पर मामला दर्ज कराया है। इस बाबत पुलिस ने बताया की मामला दर्ज कर छानबीन किया जा रहा है तथा अभियुक्तों की तलाश जारी है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें