अरविंद स्वामी 15 साल बाद बॉलीवुड में करेंगे वापसी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 3 अप्रैल 2016

अरविंद स्वामी 15 साल बाद बॉलीवुड में करेंगे वापसी

arvind-swami-return-to-movie
डायरेक्टर मणी रत्नम की फिल्म 'रोजा' के जरिए बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले एक्टर अरविंद स्वामी अब 15 साल बाद बॉलीवुड में वापसी कर रहे हैं. अरविंद जल्द डेब्यू डायरेक्टर तनुज भ्रामार की फिल्म डियर डैड(Dear Dad) में नजर आएंगे.

अरविंद ने 15 साल बाद इस फिल्म के जरिए बॉलीवुड में वापसी करने का फैसला इसलिए किया क्योंकि उन्हें इस फिल्म की स्‍क्र‍िप्ट काफी मजेदार लगी. फिल्म 'डियर डैड' एक 14 साल के बेटे शिवम और उसके पिता नितिन स्वामीनाथन की है. फिल्म की कहानी बाप बेटे के एक ऐसे रोड ट्रिप पर बेस्ड है जो वह अपने घर दिल्ली से मसूरी तक का सफर तय करते हैं. इसी सफर के दौरान वह किन घटनाओं का और कई अजीबो गरीब चीजों का अनुभव करते हैं उसी पर बेस्ड है यह फिल्म.

इस फिल्म में अरविंद पिता के किरदार को अदा करते नजर आएंगे. अरविंद ने इस फिल्म के बारे में बाद करते हुए कहा कि इस तरह की कहानियां बहुत कम पर्दे पर उतारने की जरूरत है क्योंकि इस तरह की कहा‍नियां को कम बयां किया गया है.

कोई टिप्पणी नहीं: