महिन्द्रा मोजो लांच - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 3 अप्रैल 2016

महिन्द्रा मोजो लांच

mahindra-mozo
नई दिल्ली। महिन्द्रा टूव्हीलर्स ने महिन्द्रा मोजो 11 राज्यों की 23 डीलरशिप्स पर लांच की इसका मूल्य 1,63,000 (एक्स शोरूम गुड़गांव) निर्धारित किया गया है, यह फ्लैगशिप मोटरबाइक ने गत वर्ष अक्टूबर में भारतीय सड़कों पर उतरने के बाद स्टाइल, प्रदर्शन और सवारी गुणवत्ता में एक नया बैंचमार्क स्थापित किया है। इस अवसर पर महिन्द्रा टूव्हीलर्स के मुख्य परिचालन अधिकारी श्री विनोद सहाय ने कहा ‘‘ मोजो महिन्द्रा टू व्हीलर्स द्वारा पेश एक अति रोमांचक उत्पाद है। इन भावनाओं को ध्यान में रखते हुए यह बाइक अब 14 राज्यों की 34 डीलरशिप्स पर उपलब्ध करवाई जा रही है, ताकि अधिकाधिक ग्राहक इस सुपीरियर टर्निंग बाइक का आनन्द उठा सकें।‘‘

सहाय ने आगेे बताया कि मोजो मालिकों को व्यस्त रखने के लिए हमने उन शहरों में समुदायों का निर्माण किया है जहां-जहां मोजो लांच की जा रही है। द मोजो ट्राइब मोजो मालिकों को एक प्लेटफाॅर्म उपलब्ध करवाएगी जहां वे अपनी मोजो सवारी के अनुभवों को साझा कर सकेंगे तथा नए सदस्यों को भी उसका अनुसरण करने को कहेंगे। मोजो मालिक अपने लाइव अपडेट्स मोजो ट्राइब मोबाइल एप्प द्वारा भी शेयर कर सकते हैं।‘‘ 

कोई टिप्पणी नहीं: